WWE SummerSlam में Brock Lesnar से मैच से पहले Roman Reigns ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया

रोमन रेंस ने एक और बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया
रोमन रेंस ने एक और बड़ा रिकॉर्ड स्थापित किया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आपको याद दिला दें कि रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर रोमन अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

ट्राइबल चीफ निरंतर बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करते रहे हैं और अब उन्होंने अनडिस्प्यूटेड चैंपियन रहते 100 दिन पूरे कर लिए हैं। मगर सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने के बाद उन्होंने केवल एक बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है।

रोमन रेंस के टाइटल रन के 100 दिन पूरे होने पर WWE फैंस की प्रतिक्रिया

काफी संख्या में फैंस इस बात से काफी नाराज हैं कि रोमन रेंस ने चैंपियन बनने के बाद केवल एक बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है। जून महीने के एक SmackDown एपिसोड में रिडल ने उन्हें चुनौती दी थी, लेकिन कड़े संघर्ष के बावजूद द किंग ऑफ ब्रोज़ को हार झेलनी पड़ी। इसके अलावा पिछले 3 महीनों में हुए WWE लाइव इवेंट्स में ट्राइबल चीफ ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को रिटेन किया है।

"उनका टाइटल रन अब बहुत बोरिंग हो चुका है।"

"हमने ठीक इसी चीज़ के लिए ब्रॉक लैसनर को ट्रोल किया था। देखिए परिस्थितियां कैसे बदल चुकी हैं।"

"अगर आप कहेंगे कि रोमन रेंस का चैंपियनशिप सफर WWE इतिहास के सबसे अच्छे टाइटल रन में से एक है। ये कहना तब तक सही था जब तक उन्होंने टाइटल को डिफेंड करना बंद नहीं किया था, जिसके कारण वो यूनिफाइड चैंपियन भी बने। अब वो इतिहास के सबसे खराब चैंपियन हैं। इससे बेहतर होगा कि जिंदर महल को दोबारा चैंपियन बना दिया जाए।"

"प्रेजिडेंट जैक टुनी अभी तक उन्हें बर्खास्त कर चुके होते।"

रोमन रेंस का टाइटल रन अभी तक कंपनी के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है। अब WWE के पूर्व राइटर विंस रूसो ने ट्राइबल चीफ के टाइटल रन पर अपनी राय देते हुए कहा,

"मुझे लगता है कि WWE उन्हें चैंपियन बनाए रखना चाहिए क्योंकि कंपनी में किसी सुपरस्टार को ऐसा मोमेंटम हासिल नहीं है जो उन्हें हरा सके। जब तक कंपनी को वो खास सुपरस्टार नहीं मिल जाता, मैं ट्राइबल चीफ को चैंपियन बनाए रखता।"

SmackDown के एक हालिया एपिसोड में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर के साथ अपनी फ्यूड को जारी रखा। SummerSlam 2022 में दोनों सुपरस्टार्स सातवीं बार आमने-सामने आएंगे, जिसमें लास्ट-मैन स्टैंडिंग की शर्त को जोड़ा गया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications