Roman Reigns: WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) जबरदस्त काम कर रहे हैं। अपने खास कैरेक्टर की बदौलत उन्होंने खुद को सर्वकालिक महान रेसलर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। अगस्त, 2020 में वापसी के बाद से लगातार वो अपने विरोधियों पर हावी रहे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी उन्होंने जीती। हजार दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए और आज तक कोई भी उनका टाइटल रन खत्म नहीं कर पाया। खैर उन्होंने WWE में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया है।Night Of Champions का आयोजन पिछले महीने 27 मई को हुआ था। रोमन रेंस को इसी दिन चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हुए थे। रेंस का टाइटल रन जारी है क्योंकि इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है। आपको बता दें रेंस का टाइटल रन अब आधिकारिक तौर पर WWE लैजेंड पेड्रो मोरालेस के 1027 दिन के चैंपियनशिप रन से आगे निकल गया है। रेंस ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है। अब देखा जाए तो आधिकारिक तौर पर कंपनी के इतिहास में टॉप- 5 सबसे लंबे समय तक टाइटल रन में उनका प्रवेश हो गया है।Wrestle Ops@WrestleOpsAt 1,028 days, @WWERomanReigns’ Universal Title run has now officially surpassed Pedro Morales’ 1,027 day Championship run.Thus now officially marking his entry in the top 5 longest @WWE Championship reigns in company history.7050791At 1,028 days, @WWERomanReigns’ Universal Title run has now officially surpassed Pedro Morales’ 1,027 day Championship run.Thus now officially marking his entry in the top 5 longest @WWE Championship reigns in company history. https://t.co/31YxQczP9gWWE Money in the Bank 2023 में अपने भाइयों के खिलाफ लड़ेंगे Roman Reignsरोमन रेंस का ये टाइटल अभी और लंबा चलेगा। रोस्टर में कोई भी ऐसा नहीं दिख रहा है जो उनके टाइटल रन को खत्म कर दे। WWE Money in the Bank 2023 में भी रेंस का बड़ा मैच होगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ होगा। पिछले हफ्ते इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। रेंस को द उसोज़ ने धोखा दे दिया।WWE Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछले हफ्ते जे उसो ने अपने भाई जिमी का साथ देते हुए उन्हें किक मार दी। अब द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में फैंस को मजा आ रहा है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।