Roman Reigns: WWE ने रेसलमेनिया (WrestleMania 39) का आयोजन हॉलीवुड के गढ़, लॉस एंजेलिस में किया था, जहां सुपरस्टार्स ने इवेंट को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कंपनी ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए WrestleMania 39 से हुई कमाई की जानकारी दी थी, जिसपर अब रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है।WWE द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया कि कंपनी ने WrestleMania 39 से 215 मिलियन डॉलर्स का रेवेन्यू जनरेट किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वहीं Roman Reigns ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:"सिर्फ मैं"Roman Reigns@WWERomanReignsThe Only One. 🏽 twitter.com/wwe/status/168…7061975The Only One. ☝🏽 twitter.com/wwe/status/168…ये प्रतिक्रिया दर्शा रही है कि रोमन रेंस खुद को सबसे ऊपर मानते हैं। आपको याद दिला दें कि WrestleMania 39 में ट्राइबल चीफ का सामना कोडी रोड्स से हुआ था, जहां उनका अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल दांव पर लगा था। एक समय पर रोड्स जीत के बहुत करीब आ गए थे, लेकिन अंत में सोलो सिकोआ ने रोमन को जीत हासिल करने में मदद की थी।WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns के सामने होगी Jey Uso की चुनौतीये बात आपको चौंका सकती है कि अभी तक Roman Reigns का आखिरी टाइटल डिफेंस WrestleMania 39 में आया था। उन्होंने पिछले 3 महीनों से भी ज्यादा समय से अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है, लेकिन अब SummerSlam 2023 में उन्हें ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जे उसो के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव करना होगा।gơɖƖყ⁷☝🏾@PrimeGodlyIt's Tribal Combat now. Roman Reigns vs Jey Uso, Summerslam.THIS MATCH IS GOING TO BE NEXT LEVEL #SmackDown pic.twitter.com/ZPUWGvtHaW70078It's Tribal Combat now. Roman Reigns vs Jey Uso, Summerslam.THIS MATCH IS GOING TO BE NEXT LEVEL #SmackDown pic.twitter.com/ZPUWGvtHaWWrestleMania 39 में द उसोज़ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। उसके बाद रोमन ने अपने भाइयों के साथ खराब बर्ताव करना शुरू कर दिया था। यहां तक कि रोमन अपनी गलती स्वीकार करने का बजाय दूसरों को द ब्लडलाइन में पड़ी फूट का जिम्मेदार ठहराते आए हैं।कुछ हफ्तों पहले रोमन और सोलो सिकोआ ने मिलकर जिमी उसो को बुरी तरह चोटिल कर दिया था, जिनकी SummerSlam में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। अब ये तो समय ही बताएगा कि रोमन रेंस vs जे उसो मैच इस इवेंट को कितना यादगार बनाने वाला है और ये भी देखना दिलचस्प होगा कि रोमन अपने टाइटल को डिफेंड कर पाएंगे या नहीं।