Roman Reigns: WWE Raw में इस हफ्ते कई यादगार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। इवेंट के सबसे दिलचस्प सैगमेंट्स में से एक वो रहा जब सैमी ज़ेन (Sami Zayn) का ट्रायल हुआ, जहां ऐसा लग रहा था जैसे द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सभी मेंबर्स उनके खिलाफ खड़े हैं। इस सैगमेंट में ज़ेन पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन उनके बचाव में भी कई दलीलें रखी गईं। इन सभी चीज़ों को देखने के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ने चौंकाने वाला फैसला सुनाया था।#)WWE Raw में Paul Heyman ने Sami Zayn पर क्या आरोप लगाए?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Paul Heyman brought receipts. #WWERaw #WWE16017Paul Heyman brought receipts. 😭#WWERaw #WWE https://t.co/fJbVF635xlद ब्लडलाइन की ओर से पॉल हेमन ने Sami Zayn पर कई आरोप लगाए, जिन्हें सुनकर ज़ेन बहुत घबराए हुए नज़र आ रहे थे।पहला आरोप: अगस्त 2022 में ड्रू मैकइंटायर ने द उसोज़ पर अटैक किया, लेकिन बैकग्राउंड में Sami Zayn को वहां से भागते देखा गया।दूसरा आरोप: अगस्त 2022 में ही केविन ओवेंस पर ज़ेन अटैक नहीं कर पाए, जिसके बाद द प्राइज़फाइटर ने जे उसो को बुरी तरह पीटा।तीसरा आरोप: Survivor Series WarGames में जीत के बाद ज़ेन ऐसे दिखाना चाहते थे जैसे द ब्लडलाइन को जीत केवल उनके दम पर मिली है।चौथा आरोप: दिसंबर 2022 में हुए एक सैगमेंट के दौरान सैमी ज़ेन ने Roman Reigns को धक्का मार कर ट्राइबल चीफ का अपमान किया।ज़ेन सभी आरोपों को सुनकर भावुक नज़र आए और कहा कि उनके पास अपने डिफेंस में कहने के लिए कुछ नहीं है। इस बीच Roman Reigns ने सोलो सिकोआ को ज़ेन पर अटैक करने का ऑर्डर दिया, लेकिन तभी जे उसो ने आकर उन्हें रोक दिया। इससे ब्लडलाइन के सभी मेंबर्स चौंक उठे।Jey Uso ने Sami Zayn के बचाव में दलीलें रखींSportskeeda Wrestling@SKWrestling_"@SamiZayn, I love you like a brother, Uce!" - Jey @WWEUsos#WWERaw #WWE8226"@SamiZayn, I love you like a brother, Uce!" - Jey @WWEUsos#WWERaw #WWE https://t.co/Kg1YtmHA5fपहला डिफेंस: जून 2022 में प्रोडक्शन रूम में जाकर Sami Zayn ने द उसोज़ को RK-Bro पर जीत दिलाने में मदद की।दूसरा डिफेंस: अगस्त 2022 में Roman Reigns को बचाने के लिए ज़ेन ने ड्रू मैकइंटायर के अटैक का प्रभाव झेला।तीसरा डिफेंस: सितंबर 2022 में ज़ेन ने सोलो सिकोआ को चेयर शॉट लगने से बचाया।चौथा डिफेंस: दिसंबर 2022 में द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स को रिटेन करने में मदद की।पांचवां डिफेंस: Survivor Series WarGames में केविन ओवेंस के हाथों रोमन रेंस को पिन होने से बचाया।WWE Raw XXX में Roman Reigns ने Sami Zayn के लिए क्या फैसला सुनाया?Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Sami Zayn is.. NOT GUILTY!! #WWERaw #WWE13224Sami Zayn is.. NOT GUILTY!! #WWERaw #WWE https://t.co/TEy5xGHCMFSami Zayn पर लगे आरोप और उनके बचाव में दिखाई गई वीडियोज़ के बाद Roman Reigns ने कहा कि ट्राइबल चीफ होने के नाते मैं अभी तुम्हें दोषी करार नहीं दे रहा। रेंस ने कहा कि उनके पास मौका है कि वो द ब्लडलाइन का सिर गर्व से ऊंचा करें और उनकी आखिरी परीक्षा Royal Rumble 2023 में ली जाएगी। एक तरफ सोलो सिकोआ, ज़ेन को घूर रहे थे वहीं जे उसो ने उन्हें गले लगाया।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।