Roman Reigns को WWE रिंग में बेबीफेस बनने के लिए करना होगा ये काम, क्या भाई का मिलेगा साथ?

WWE
WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने मचाया था बवाल (Photo: WWE.com)

Will Roman Reigns Get Jey Uso Support?: WWE WrestleMania 40 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में उन्होंने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। अब सभी को लग रहा है कि वो बेबीफेस बन गए हैं लेकिन ये चीज क्लियर नहीं है। रेंस ने अभी तक WWE टीवी पर कुछ ऐसा नहीं किया है जिससे लगे कि वो फेस हैं।

Ad

रोमन रेंस ने पिछले चार साल हील के रूप में जबरदस्त काम किया है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। इस दौरान उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी। पॉल हेमन और रेंस ने मिलकर द ब्लडलाइन का निर्माण किया। आज ये ग्रुप किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रेंस ने SummerSlam 2024 के बाद भी ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में आकर नई ब्लडलाइन को टक्कर दी। वो इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं लेकिन उनकी जल्द वापसी हो जाएगी।

रेंस के ऐतिहासिक रन के दौरान उनका साथ कुछ सुपरस्टार्स ने दिया था। अब अगर उन्हें एक ऑल-आउट बेबीफेस बनना है तो इन सभी के ऊपर खरा उतरना होगा। लिस्ट में सबसे पहला नाम उनके भाई जे उसो का आता है। रेंस और जे ने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया है लेकिन दोनों के बीच टक्कर भी रही है। रोमन का ब्लडलाइन वर्जन जे के खिलाफ राइवलरी से शुरू हुआ था। रोमन उनके साथ संबंध अच्छे कर लें तो सबसे बड़े बेबीफेस बन सकते हैं।

Ad

WWE रिंग में कब होगी रोमन रेंस की एंट्री?

रोमन रेंस और जे उसो फेस के रूप में एक रिंग में नज़र आएंगे तो फिर मजा आएगा। हालांकि, दोनों इस समय अलग-अलग ब्रांड में हैं लेकिन आगे जाकर चीजें बदल सकती हैं। कोई भी अपना ब्रांड बदल सकता है, जिससे दोनों साथ आ पाएं। वैसे इस पल की उम्मीद फैंस लगा रहे हैं। जे पिछले एक साल से Raw में अच्छा काम कर रहे हैं। वो अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने सभी का दिल जीता है। 16 अगस्त, 2024 के बाद रेंस WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अब देखना होगा कि वो रिंग में कब वापसी करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications