WWE न्यूज: रोमन रेंस को इतनी जल्दी Raw में वापस लाने की वजह का हुआ खुलासा

Enter caption

WWE में रोमन रेंस ने अपनी शानदार वापसी कर ली है। और ये काफी अच्छी खबर फैंस के लिए है। रॉ में आते ही उन्होंने अपना धमाल मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी वापसी का एलान खुद किया और बताया कि वो रीमिशन पर अब है।

Ad

Sean Ross Sapp of Fightful.com ने रोमन रेंस की वापसी के बारे में बहुत कुछ अपनी रिपोर्ट में बताया है। इसमें ये खासतौर पर बताया गया है कि आखिर रोमन रेंस को इतनी जल्दी वापसी लाने की WWE की क्या वजह रही।

पिछले साल अक्टूबर में रोमन रेंस ने अपनी ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में एलान किया था। इसके बाद वो WWE से दूर चले गए थे। उन्होंने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी छोड़ दी थी। इसके बाद हालांकि वो मूवी भी बना रहे थे। द रॉक के साथ उन्होंने काम किया। इस हफ्ते रॉ के एपिसोड में उन्होंने एलान किया कि वो अब एक्शन के लिए तैयार है। उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया और अपनी फैमिली को भी। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग साथ नहीं होते तो शायद ये सही नहीं हो पाता। रोमन रेंस बाद में भी डीन एंब्रोज को बचाने सैथ रॉलिंस के साथ आए। उन्होंने बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर को पीटा।

रिपोर्ट के अनुसार ये कहा गया है कि विंस मैकमैहन, स्टैफनी मैकमैहन, केविन डून, माइकल विलसन और ट्रिपल एच को ही पता था कि रोमन रेंस अब सही हो गए है। रोमन रेंस के डॉक्टर्स ये बात बताई थी कि वो अब सही है और वापसी के लिए तैयार है। जिसके बाद रोमन रेंस को मंडे नाइट के लिए शिड्यूल किया गया था।

रोमन रेंस इसके बाद एक और शो में हिस्सा लेंगे। जहां वो और अपडेट अपनी बीमारी और प्लान के बारे में बताएंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications