WWE में फेमस Superstar का जल्द ही होगा मेन रोस्टर डेब्यू, Roman Reigns के फैक्शन में होंगे शामिल?

Neeraj
द ब्लडलाइन से जुड़ने वाला है नया सुपरस्टार
द ब्लडलाइन से जुड़ने वाला है नया सुपरस्टार

Roman Reigns: WWE के वर्तमान समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के स्टेबल द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को जल्द ही मेन रोस्टर पर बुलाया जाएगा और उन्हें ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया जाएगा।

Ad

भले ही फैंस को हालिया समय में ब्लडलाइन के साथ सैमी जेन का काम पसंद आया हो लेकिन कंपनी को नहीं लगता है कि वह समोअन परिवार के फुल मेंबर बनने के लायक हैं। रोमन रेंस अपने ग्रुप को बड़ा करना चाहते हैं और इसके लिए सिकोआ को प्रमोशन मिल सकता है।

WWE के करीबी सूत्र के मुताबिक NXT सुपरस्टार SmackDown रोस्टर में शामिल होने वाले। 29 साल के सुपरस्टार के लिए क्रिएटिव प्लान के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन PWInsider के माइक जॉनसन का कहना है कि सोलो को रोमन रेंस और द उसोज के साथ काम करना चाहिए।

youtube-cover
Ad

WWE में रोमन रेंस के द ब्लडलाइन का हिस्सा बनने को लेकर सोलो सिकोआ के बारे में उसोज ने कही थी बड़ी बात

सिकोआ जब अपने WWE डेब्यू की तैयारी कर रहे थे, उस समय ही उन्हें द उसोज के साथ काम करते देखने की उम्मीद थी। हालांकि, कंपनी के लोगों ने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में उनका काम देखने की इच्छा जताई और NXT 2.0 में उनका प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। सोलो ने बहुत अधिक रेसलिंग नहीं की है लेकिन हमेशा उन्हें ब्लडलाइन के साथ काम करते हुए देखे जाने की उम्मीद बनी रही है।

जे उसो का मानना है कि सोलो के लिए मेन रोस्टर पर परफॉर्म करना आसान नहीं होने वाला है, लेकिन वह अपने छोटे भाई को हमेशा सपोर्ट करेंगे। जे उसो ने कहा था,

"यह उनके लिए कठिन होने वाला है और उन्हें यह पता भी है। स्क्रिप्ट के साथ चिपके रहो और हम पीछे से सपोर्ट करेंगे। हम उनसे प्यार करते हैं और वह अच्छा काम भी कर रहे हैं। मैं ब्लडलाइन को बढ़ाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। भरोसा करिए हम बड़े होने वाले हैं।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications