The Bloodline: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन इस बार लंदन में 1 जुलाई को होगा। WWE ने इस इवेंट को बड़ा बनाने के लिए अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है।नई रिपोर्ट के मुताबिक रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ WWE Money in the Bank 2023 में होगा। ये बहुत बड़ी बात रिपोर्ट में कही गई है। WRKD Wrestling के अनुसार कंपनी इस बड़े मैच का प्लान तैयार कर रही है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रेंस अब अपना टाइटल सीधे SummerSlam में डिफेंड करेंगे।WRKD Wrestling@WRKDWrestlingWhile plans are still taking shape, one idea discussed for Money In The Bank in London is Roman Reigns/Solo vs. The Usos, freeing up Roman for a title defense at SummerSlam.14132WWE Smackdown के एपिसोड में Roman Reigns को आया था गुस्सापिछले हफ्ते Smackdown के एपिसोड में बहुत बवाल देखने को मिला था। रोमन रेंस ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने सोलो सिकोआ की तारीफ की लेकिन द उसोज़ के ऊपर गुस्सा निकाला। WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ के ऐतिहासिक टैग टीम चैंपियनशिप रन का अंत किया था। उसोज़ को रीमैच भी मिला था लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इस बात से रोमन नाराज नज़र आए।रोमन ने उसोज़ से माफी मांगने के लिए भी कहा। जिमी उसो हंसने लग गए थे। रोमन ने उनके ऊपर हाथ भी उठाया। जे उसो ने फिर माफी मांगी। रेंस ने कहा कि वो ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को वापस लाएंगे। इसके बाद पॉल हेमन ने Night of Champions के लिए रेंस और सिकोआ का मुकाबला सैमी और केविन से तय कर दिया। ये मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। कंपनी ने भी बहुत जल्द इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था।इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का आमना-सामना केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से होगा। रिंग में तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। द उसोज़ के अगले कदम पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।