The Bloodline: WWE Raw की शुरूआत इस हफ्ते द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने की। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने शुरूआत में ही सिक्योरिटी गार्ड पर अटैक कर दिया था। केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने इसके बाद एंट्री की। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने इसके बाद उन्हें वहीं रूकने को कह दिया। सैमी ने कहा कि ब्लडलाइन इस समय सही मूड में नहीं है और इस वजह से केविन को अपना मुंह बंद रखना चाहिए।सैमी ज़ेन ने इसके बाद बड़ी बात कही। सैमी ने कहा कि उन्हें पिछले हफ्ते SmackDown में हार का सामना करना पड़ा था और इस वजह से वो अब Raw को टेकओवर करेंगे। ओवेंस ने भी इसके बाद कहा कि वो सैमी के मुंह पर पंच मारना चाहते हैं। एडम पीयर्स ने आकर इसके बाद अपनी बात रखी। उन्होंने सिक्योरिटी को ब्लडलाइन को बाहर करने के लिए कहा। सिकोआ ने सिक्योरिटी के ऊपर अटैक कर दिया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_It's The Bloodline vs the entire locker room! #WWERaw #WWE337It's The Bloodline vs the entire locker room! #WWERaw #WWE https://t.co/76pG74wuuYओवेंस रिंग में गए लेकिन द ब्लडलाइन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। एडम पीयर्स ने लॉकर रूम को बाहर बुलाया और सभी को अलग किया। बैकस्टेज इसके बाद एडम पीयर्स ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान किया। उन्होंने सोलो सिकोआ का मैच इलायस के साथ तय किया। इसके अलावा ओवेंस और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला सैमी जे़न, द उसोज़ के साथ तय किया।WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों ने मचाया बवालसोलो और इलायस के बीच इसके बाद म्यूजिक सिटी स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। सोलो ने इस मैच में इलायस की हालत खराब कर दी थी। कुछ अच्छे मूव्स का उन्होंने प्रयोग किया और अंत में शानदार जीत भी हासिल की। वो बहुत गुस्से में इस बार लग रहे थे।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_SOLO.ELIAS.MUSIC CITY STREET FIGHT. 🥁#WWERaw #WWE246SOLO.ELIAS.MUSIC CITY STREET FIGHT. 🎺🥁#WWERaw #WWE https://t.co/knyEcvIN2Jइसके बाद ओवेंस और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स का मुकाबला सैमी जे़न, द उसोज़ के साथ हुआ। इस मैच में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सोलो सिकोआ ने भी इस मैच में दखलअंदाजी की। अंत में सैमी ज़ेन और द उसोज़ ने जीत हासिल की। मैच के बाद ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस के ऊपर अटैक किया। सिकोआ इस दौरान चेयर लेकर आए लेकिन शेमस, ड्रू मैकइंटायर ने एंट्री कर उन्हें बचाया। इसके बाद सभी ने मिलकर द ब्लडलाइन को रिंग से बाहर किया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_This is far from over! #WWERaw #WWE @DMcIntyreWWE | @WWESheamus366This is far from over! #WWERaw #WWE @DMcIntyreWWE | @WWESheamus https://t.co/Uh7VreQV2TWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।