शेन मैकमैहन और रोमन रेंस 7 जून को सऊदी अरब के जेद्दाह में होने जा रहे WWE के स्पेशल इवेंट सुपर शोडाउन में भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोमन रेंस के साथ अपनी फ्यूड को आगे बढ़ाते हुए शेन मैकमैहन ने इस हफ्ते रॉ में अपने छोटे से सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस के परिवार एक सदस्य पर हमला करते हुए इस मामले को व्यक्तिगत बना दिया। ऐसा लग रहा था कि प्रतिद्वंदी रोमन रेंस का कजिन और अनोआ'ई फैमिली का सदस्य था।शेन मैकमैहन पिछले कुछ समय से हील की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान शेन दो बार मिज़ को हरा चुके हैं। अभी भी खुद को 'बेस्ट इन द वर्ल्ड' का दावा करने वाले शेन मैकमैहन ने अब रोमन रेंस पर ध्यान केंद्रित करने का सोचा।रेंस, मैकमैहन फैमिली के साथ चीजों के नए स्तर पर लेकर गए, जब उन्होंने विंस मैकमैहन पर हमला किया और उन्हें एक सुपरमैन पंच जड़ दिया था। मनी इन द बैंक में इलायस को बिना किसी परेशानी के हराने के बाद अब रोमन रेंस सऊदी अरब के जेद्दाह में होने वाले सुपर शोडाउन में शेन मैकमैहन के खिलाफ अपने मैच की तैयारियों में जुटे हुए हैं।शेन मैकमैहन ने रॉ में रोमन रेंस के कजिन लांस अनोआ'ई पर हमला करके रोमन रेंस का मजाक उड़ाने का फैसला किया। आपको बता दें कि लांस, सामु के बेटे हैं। लांस के अंकल मनु लैगेसी में कोडी रोड्स और टेड डिबियासी की टीम का हिस्सा थे। हालांकि बाद रैंडी ऑर्टन ने ग्रुप का सबसे कमजोर सदस्य होने के कारण उन्हें टीम से निकाल दिया।You getting this message, @WWERomanReigns? @shanemcmahon #RAW pic.twitter.com/oQaIIqNCAO— WWE (@WWE) May 28, 2019अगर पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो लांस तकनीकी रूप से रोमन रेंस के भतीजे हैं। इंडिपेंडेंट सीन में वह मेजर रैसलिंग लीग के प्रोफेशनल रैसलर हैं। वह WWE में ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट के दौरान एक बॉडीगार्ड के रूप में नजर आ चुके हैं।रोमन रेंस अपने परिवार के सदस्य के अपमानित होने से काफी नाराज थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस सैगमेंट के दौरान इंटरफेयर करके शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर दिया।WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं