WWE के एक और बड़े पीपीवी का Roman Reigns नहीं होंगे हिस्सा, चौंकाने वाली वजह आई सामने?

Neeraj
काफी कम दिखाई देते हैं रोमन रेंस
काफी कम दिखाई देते हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE ने इस साल के लिए अपने एक और प्रीमियम लाइव इवेंट की घोषणा कर दी है। कंपनी ने एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) की वापसी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पहले इस इवेंट की वापसी को लेकर एक ट्वीट किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। हालांकि, बाद में दोबारा ट्वीट करके कंपनी ने इवेंट के बारे में जानकारी दी है। इस इवेंट का आयोजन 08 अक्टूबर को किया जाएगा। इवेंट के लिए शेयर किए गए पोस्टर में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर नहीं आए हैं।

कंपनी के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन को पोस्टर में नहीं देखने के बाद इस बात के संकेत मिल गए हैं कि रोमन इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल इसका एक बड़ा कारण यह भी दिखता है कि कंपनी ने बड़े सुपरस्टार्स को जगह देने के साथ ही चोट के कारण रिंग से बाहर चल रहीं रिया रिप्ली को भी पोस्टर में जगह दी है। हाल ही में रोमन ने कंपनी के साथ एक नई डील साइन की थी जिसके बाद से वह बेहद कम दिन काम करते दिखे हैं।

WWE WrestleMania 38 के बाद से केवल एक बार रोमन रेंस ने किया है अपने टाइटल को डिफेंड

रोमन रेंस ने Wrestlemania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उन्होंने केवल एक बार अपने टाइटल को डिफेंड किया है। रोमन ने पिछले महीने Smackdown में रिडल के खिलाफ अपना टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। हालांकि, उन्होंने हाल ही में हुए Money In The Bank में हिस्सा नहीं लिया था। लगातार इस बात की पुष्टि होती जा रही है कि अब रोमन को हर हफ्ते रिंग में देखने का मौका नहीं मिलने वाला है।

रोमन के लिए इस साल एक बड़ा मुकाबला फिक्स हो चुका है। एक बार फिर वह लैसनर के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं। इस महीने के अंत में होने वाले Summerslam में वह लैसनर के खिलाफ लास्ट मैन स्टैंडिंग मुकाबला लड़ने वाले हैं और एक बार फिर से उनका टाइटल लाइन पर होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications