WWE में वापसी के बाद Roman Reigns का पहला मैच कब होगा? हुई बड़ी भविष्यवाणी

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस काफी चर्चा में हैं (Photo: WWE X Account & WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस काफी चर्चा में हैं (Photo: WWE X Account & WWE.com)

Roman Reigns First Match Predicted: WWE में वापसी के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) के पहले मैच के बारे में जानने के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। कई लोगों को लगता है कि वो Bash in Berlin में नज़र आएंगे, वहीं कुछ का मानना थोड़ा अलग है। इसी बीच उनके और नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच संभावित मैच को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है।

Ad

Cheap Heat पॉडकास्ट पर WWE एनालिस्ट पीटर रोसेनबर्ग ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने बताया कि रोमन रेंस का सोलो सिकोआ के खिलाफ Bash in Berlin के बजाय Bad Blood में मैच कराने का ज्यादा सेंस बनेगा। उनके अनुसार Bash in Berlin में मैच बुक करना जल्दबाजी होगी। पीटर ने कहा,

"अगर सही तरह से सोचा जाए और अगर आप टाइटल की परवाह करते हैं, मेरा मतलब है कि आप नाम की परवाह करते हैं, तो फिर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के मैच के लिए Bad Blood का ज्यादा सेंस बनेगा।"

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस का हुआ बुरा हाल

SummerSlam 2024 के बाद रोमन रेंस लगातार दोनों WWE SmackDown के एपिसोड में नज़र आए। हालांकि, पिछले शो में चीज़ें उनके लिए सही साबित नहीं हुई। आपको बता दें कि सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को उनसे लड़ने के लिए बुलाया था। असली ट्राइबल चीफ ने एंट्री की और आकर नए ब्लडलाइन की हालत खराब कर दी।

रोमन ने इसी बीच उला फाला पहन ली और लगा कि इसपर अब उनका कब्जा हो जाएगा, तभी जेकब फाटू का रिटर्न हुआ। उन्होंने आकर रोमन को हालत खराब की और फिर नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर असली ट्राइबल चीफ को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया। अब रोमन की अगली अपीयरेंस को लेकर कोई जानकारी क्लियर नहीं है।

पहले लग रहा था कि Bash in Berlin में रोमन रेंस का मैच होगा लेकिन अब इसके चांस कम दिख रहे हैं। रोमन को अगले SmackDown के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा रोमन को ब्लू ब्रांड के USA Network पर रिटर्न से जुड़े स्पेशल शो से भी हटा दिया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि असली ट्राइबल चीफ की झलक दोबारा देखने के लिए सभी को इंतजार करना होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications