WWE WrestleMania XL में 1316 दिनों की बादशाहत खत्म होने का बाद Roman Reigns ने तोड़ी चुप्पी, पहली भावुक प्रतिक्रिया सामने आई

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL का शानदार समापन हो गया है। इस मेगा इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) की 1316 दिनों की बादशाहत भी खत्म हो गई। नाईट 2 में रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच में बहुत बवाल मचा और अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा। खैर अब ट्राइबल चीफ की हार के बाद पहली भावुक प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

रेंस ने चैंपियन के रूप में लगभग 4 साल तक राज किया। कोई भी उन्हें हरा नहीं पाया। कई दिग्गजों को हराकर उन्होंने अपनी धाक जमाई। लेकिन इस बार मेनिया में वो अपने टाइटल को रिटेन नहीं कर पाए। हालांकि, द ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों ने उन्हें जीत दिलाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाकामी मिली।

रोमन रेंस ने हार के एक दिन बाद X पर एक छोटी वीडियो पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। वीडियो में दिख रहा है कि वो ट्रेडमिल मशीन पर चल रहे हैं। उन्होंने कैप्शन पर लिखा,

कल मैं गम में था लेकिन आज से फिर नई शुरुआत।

रेंस के कैप्शन की पहली लाइन को देखकर लग रहा है कि वो कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद काफी गम में थे। ऐसा होना वाजिब है क्योंकि उन्होंने बहुत लंबे समय बाद अपने टाइटल को गंवाया। वहीं दूसरी लाइन से लग रहा है कि अब वो आगे बढ़ चुके हैं और नई शुरूआत कर रहे हैं।

WWE में रोमन रेंस का फ्यूचर आगे क्या होगा?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस अब कुछ समय के लिए ब्रेक पर जाएंगे। उन्हें ब्रेक लेना भी चाहिए क्योंकि बहुत लंबे समय से वो लगातार कंपनी को अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ा रहे थे।रेंस के फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ट्रिपल एच ने जरूर एक पॉजिटिव अपडेट उन्हें लेकर दिया।

ट्रिपल एच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोमन रेंस की जमकर तारीफ की थी। द गेम ने उनके ऐतिहासिक टाइटल रन को भी सराहा था। साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा था कि ट्राइबल चीफ बहुत जल्द नई स्टोरी की शुरूआत करेंगे। अब देखना होगा कि रेंस को लेकर आगे क्या अपडेट सामने आएगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now