Roman Reigns: WWE Night of Champions के लिए रोमन रेंस (Roman Reigns) के फर्स्ट टाइम एवर मैच का ऐलान कर दिया गया है। इस बार वो सिंगल्स मैच में नहीं बल्कि टैग टीम मैच में नज़र आएंगे। मैच का ऐलान होने के बाद रेंस की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।Night of Champions का आयोजन 27 मई को सऊदी अरब में होगा। इस इवेंट के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये कोई नॉर्मल मैच नहीं होगा बल्कि अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। रोमन रेंस के पास इस समय WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप दोनों हैं। अब वो टैग टीम चैंपियन भी बनना चाहते हैं। ट्विटर पर उन्होंने हुंकार भरते हुए ये बात कह दी है। उन्होंने कहा कि मेरे पास सभी टाइटल्स होने वाले हैंRoman Reigns@WWERomanReignsI’m about to have all the titles. #WWENOC @WWESoloSikoa5711855I’m about to have all the titles. #WWENOC @WWESoloSikoa https://t.co/IMyzTtqE5gWWE दिग्गज Roman Reigns अपने भाइयों पर भड़केWWE Smackdown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस ने धमाकेदार एंट्री की। अपने भाइयों के साथ वो नज़र आए। उन्होंने सबसे पहले सोलो सिकोआ की तारीफ की। सिकोआ पिछले कुछ समय से रोमन रेंस की अनुपस्थिति में द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। रेंस ने फिर जो कहा उसके बाद थोड़ा बवाल हो गया। उन्होंने द उसोज़ के ऊपर अपना गुस्सा निकाला। WrestleMania 39 में उसोज़ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने हराया था। सैमी और केविन ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जिमी और जे उसो को फिर रीमैच भी मिला था लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था। रेंस ने ये बात भी कही। रेंस ने इसके बाद दोनों को माफी मांगने के लिए कहा। इस पर जिमी उसो हंसने लग गए थे। रेंस ने गुस्से में आकर उन्हें धक्का दे दिया। जे उसो ने इसके बाद माफी मांगी। उन्होंने रेंस से एक और मौका देने की बात कही। रेंस ने मना कर दिया और कहा कि अब वो अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को द ब्लडलाइन में लेकर आएंगे। पॉल हेमन ने इसके बाद Night of Champions के लिए मैच का ऐलान कर दिया। WWE ने भी मैच का ऑफिशियल ऐलान करने में देरी नहीं की। WWE@WWE#SmackDown3365504WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।