Roman Reigns: WWE में हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इतिहास रचा था और उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए 700 से ज्यादा दिन हो गए हैं। वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले WWE सुपरस्टार भी हैं। रोमन रेंस के आस-पास इस समय कोई सुपरस्टार नहीं है और अपने इस ऐतिहासिक कारनामे के बाद रेंस ने बहुत बड़ा बयान दिया है। रोमन रेंस ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया और इसमें उन्होंने लिखा, "700 से ज्यादा दिनों से आप मेरे टेबल पर बैठे हैं और मेरे काम का मजा लिया है। अभी यह खत्म नहीं हुआ है। मैं रुका नहीं हूं, लेकिन अगर आपने इस समय तक इंतजार किया।" Roman Reigns@WWERomanReignsFor over 700 days, you’ve sat at MY table and enjoyed MY body of work. It’s not over, I’m not finished, but if you’ve waited until this point to do so… #AcknowledgeME271463760For over 700 days, you’ve sat at MY table and enjoyed MY body of work. It’s not over, I’m not finished, but if you’ve waited until this point to do so… #AcknowledgeME https://t.co/HIIwLdGvFcआपको बता दें कि रोमन रेंस ने SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराया था। इसी जीत के कुछ घंटों बाद ही रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 700 दिन पूरे गए। रेंस 30 अगस्त 2020 को अपने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल चैंपियन बने थे और इसके बाद से उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। WWE में अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार हैं रोमन रेंसSummerSlam 2022 खत्म होने के बाद रोमन रेंस के लिए आराम का ज्यादा वक्त नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके अगले प्रतिद्वंदी का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। वो यूके में होने वाले Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन करने वाले हैं। Drew McIntyre@DMcIntyreWWEAnd here we go…#WWECastle 🏴󠁧󠁢󠁷󠁬󠁳󠁿229931917And here we go…#WWECastle 🏴󠁧󠁢󠁷󠁬󠁳󠁿🇬🇧 https://t.co/vtGHoSNivYड्रू मैकइंटायर ने पहले ही रेंस को इस टाइटल के लिए चैलेंज किया था, लेकिन जब से वो SmackDown का हिस्सा बने हैं दोनों सुपरस्टार्स के बीच कोई मुकाबला नहीं हुआ है। मैकइंटायर वर्ल्ड चैंपियन बनने का इरादे साफ कर चुके हैं और इसके लिए वो काफी ज्यादा बेताब भी हैं। दूसरी तरफ रेंस भी एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन करना चाहेंगे। इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर का आमना-सामना हो सकता है। दोनों सुपरस्टार्स अपनी दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं और देखना होगा कि अपना पलड़ा भारी करने के लिए यह दोनों एक दूसरे से क्या कहते हैं। Clash at the Castle से पहले यह एपिसोड काफी ज्यादा अहम साबित हो सकता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।