WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns के पुराने दुश्मन की होगी धमाकेदार एंट्री? 3 महीने पहले लड़ा था जबरदस्त मैच

Pankaj
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा
WWE Royal Rumble 2023 में फैंस को आएगा मजा

Logan Paul: WWE Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। WWE इस इवेंट को हिट बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी इस शो में होगी। रोमन रेंस (Roman Reigns) के पुराने प्रतिद्वंदी लोगन पॉल (Logan Paul) भी इस शो में सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं। 3 महीने से WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए।

Ad

WWE Crown Jewel में Roman Reigns के साथ हुआ था तगड़ा मैच

पिछले साल नवंबर में हुए Crown Jewel इवेंट में लोगन पॉल का जलवा देखने को मिला था। रोमन रेंस के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए उनका मैच हुआ था। WWE में ये उनका तीसरा मुकाबला था। कंंपनी ने बहुत जल्दी उन्हें बड़ा पुश दे दिया था। पॉल ने किसी को भी निराश नहीं किया और शानदार मैच लड़ा। रोमन रेंस की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। हालांकि अंत में रेंस ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली थी। मैच के दौरान उन्हें इंजरी भी आ गई थी। इस वजह से वो WWE टीवी से बाहर चल रहे हैं।

PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार Royal Rumble में लोगन पॉल वापसी कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। अपनी इंजरी से वो बहुत जल्दी इस समय रिकवर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि Royal Rumble तक वो एकदम फिट हो जाएंगे।

Ad

इस बार का Royal Rumble इवेंट बहुत ही शानदार होगा। इस शो में रोमन रेंस का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ होगा। पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऐलान किया गया था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। फैंस को इस मैच में मजा आएगा।

इसके अलावा मेंस रॉयल रंबल मैच में कुछ दिग्गजों की वापसी हो सकती है। कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। द रॉक की वापसी के बारे में भी कहा जा रहा है। अगर वो आएंगे तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। आगे जाकर रोमन रेंस के साथ उनका ड्रीम मैच फैंस को देखने को मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications