Sheamus: WWE ने फेस के रूप में रोमन रेंस (Roman Reigns) को बहुत पुश दिया। हालांकि ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। WWE फैंस ने रोमन रेंस को फेस के रूप में नकार दिया। अब WWE दिग्गज शेमस ने बड़ा बयान रोमन रेंस को लेकर दिया है। रोमन रेंस को फेस के रूप में जब फैंस चीयर कर रहे थे तब शेमस (Sheamus) का बड़ा रोल रहा था। ये बात खुद उन्होंने इस बार बताई है।WWE दिग्गज शेमस ने रोमन रेंस को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासासाल 2014 से 2020 तक रोमन रेंस ने WWE में फेस के रूप में काम किया। फैंस ने ज्यादातर उन्हें बू ही इस दौरान किया था। साल 2015 में उनकी एक स्टोरीलाइन शेमस के साथ चली थी। ये बहुत ही शानदार स्टोरीलाइन रही थी। इसके बाद फैंस ने रोमन रेंस को चीयर किया था। इस स्टोरीलाइन को लेकर “After The Bell” podcast पर बात करते हुए शेमस ने कहा, मैंने रोमन रेंस का उस समय बहुत सपोर्ट किया था। खासतौर पर Survivor Series के दौरान फैंस रोमन रेंस के पीछे खड़े थे। इसका पूरा श्रेय मुझे जाता है। रोमन रेंस को फैंस ने फेस के रूप में सपोर्ट नहीं किया था। मेरे रोल के कारण ही फैंस ने उन्हें चीयर किया। बेबीफेस के रूप में रोमन रेंस को पुश मिला लेकिन इसके बाद चीजें बहुत बदल गई थी। मैंने ही इसकी शुरूआत की थी। मुझे पता था कि सभी रोमन रेंस से नफरत करते हैं। मेरी वजह से रोमन रेंस को थोड़ी सफलता बेबीफेस रूप में मिली थी। WWE@WWE"@WWERomanReigns is ON TOP of the Mountain!!" - @MichaelCole #RAW57864082"@WWERomanReigns is ON TOP of the Mountain!!" - @MichaelCole #RAW https://t.co/xvQHpCm8VsSurvivor Series 2015 में रोमन रेंस ने डीन एंब्रोज को हराया था। रोमन रेंस ने अपने करियर में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। शेमस ने इसके बाद आकर रोमन रेंस के ऊपर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन किया था। जब रोमन रेंस टाइटल हारे थे तब उन्हें फैंस द्वारा पॉजिटिव रिएक्शन मिला था। तब लगा था कि वो बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। इस चीज को लेकर शेमस ने अपना बयान दिया।WWE@WWEThe winning SPEAR by @WWERomanReigns, that brought him the World Heavyweight Title! @WWE #RAW @WWESheamus45493272The winning SPEAR by @WWERomanReigns, that brought him the World Heavyweight Title! @WWE #RAW @WWESheamus https://t.co/y0eSm549xMWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।