आजकल रोमन रेंस को बू की जगह फैंस चीयर कर रहे है। ये पता तब चला जब वो जापान गए। जापान में लोगों ने फिल्मी हीरो की तरह रोमन रेंस का स्वागत किया। WWE ने टोक्यो का वो वीडियो पोस्ट किया है जहां पर रोमन रेंस ने लोगों को धन्यवाद कहा। रोमन रेंस को यहां पर "थैंक यू रोमन" चैंट सुनाई दिया। चारों तरफ फैंस ये ही बोल रहे थे। साल 2014 से जब से रोमन रेंस बेबीफेस बने हुए है, तब से पूरी दुनिया में रोमन रेंस प्रसिद्ध हो गए है। खुद रोमन रेंस भी इधर उधर जाते है। लेकिन 2015 में जो रॉयल रंबल हुआ था, वहां से कुछ फैंस का नजरिया उनके लिए बदल गया था। "The hospitality that we have received from you, from the fans, from the city, it's unbelievable!" - @WWERomanReigns#WWETokyopic.twitter.com/E2a0MYdsh2 — WWE (@WWE) July 3, 2017 उस वक्त पर रोमन रेंस तीन बार WWE चैंपियन बन चुके थे। और रैसलमेनिया में भी वो मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके थे। लेकिन फैंस का रिएक्शन उनके लिए कभी अच्छा भी नहीं रहा और खराब भी नहीं रहा। रोमन रेंस को बड़ा पुश मिलने की वजह से कई फैंस उन्हें पसंद नहीं करते है।क्योंकि शील्ड के साथ उन्होंने मिडकार्ड पर ज्यादा समय नहीं बिताया था। शील्ड में उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी थे। इस समय सबसे बड़ी प्रॉब्लम तब हुई जब रोमन रेंस का मुकाबला अंडरटेकर के साथ हुआ। और उन्होंने अंडरटेकर को हराकर उनका रिटायरमेंट करा दिया। क्योंकि अंडरटेकर एक लैजेंड है। यहीं वजह थी कि फैंस के दिमाग में इस बात के लिए निगेटिव आ गया। लेकिन कई फैंस इस बात से भी खुश थे कि अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले लिया। और उनका करियर रोमन रेंस ने खत्म किया। रोमन रेंस ने ये कहा है कि इस समय वो हील नहीं बन सकते है। उन्हें वो अच्छा नहीं लगेगा। तो ये उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए की उन्हें कभी हील के तौर पर पुश मिलेगा।जापान में जो रोमन रेंस को सम्मान मिला, ऐसा सम्मान उन्हें यूएसए में नहीं मिलता है। रॉ में भी फैंस की प्रतिक्रिया उनके लिए मिली जुली रहती है। हालांकि वो रॉ ब्रांड की जान है।