"मुझे अपने करियर को और भी बड़ा बनाना है"- Roman Reigns ने अपने मौजूदा WWE रन को लेकर दिया बयान

Pankaj
 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) का मौजूदा रन बहुत ही जबरदस्त चल रहा है। अब उन्होंने खुद इस पर अपना बयान दिया है। WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में रेंस ने एक छोटे से ब्रेक के बाद वापसी की थी। उन्होंने हील टर्न लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो आज कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

रेंस को 800 दिन से ज्यादा यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WWE ने उनके लिए आगे भी बहुत बड़ा प्लान तैयार किया है। उनका चैंपियनशिप रन अभी और आगे जाएगा। इस लिहाज से देखा जाए तो वो 1000 दिन का आंकड़ा भी आराम से पार सकते हैं। फिलहाल रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने करियर को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान

The Ringer को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर रेंस ने कहा,

लोग अब इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं लेकिन ये मेरे लिए तीसरी इनिंग होगी। करीब 20 साल ये सब करते हुए हो गए। आगे बढ़ने के साथ-साथ सभी लोगों की इज्जत बढ़नी शुरू हो जाती है। लोग आपके परफॉर्मेंस पर खुश होते हैं। ये यात्रा मेरी अभी तक जबरदस्त रही। ये अभी शुरूआत है। मुझे अपने करियर को अभी और भी बड़ा बनाना है।

WWE में इस समय The Bloodline का जलवा चल रहा हैं। इस फैक्शन को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में द उसोज़, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन शामिल हैं। रोमन की वजह से इन सभी सुपरस्टार्स को फायदा मिल रहा है। पॉल हेमन अपने अनुभव से सभी को आगे बढ़ा रहे हैं। रोमन की सफलता के पीछे भी पॉल हेमन का हाथ है। ये बात खुद कई बार रेंस कह चुके हैं।

रेंस ने अपने इस चैंपियनशिप रन में अभी तक कई दिग्गजों को हराया। ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, ऐज, रे मिस्टीरियो, फिन बैलर और लोगन पॉल जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। आने वाले कुछ महीने भी रेंस के लिए बहुत ही शानदार रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।