"मैं अपने बच्चों को ज्यादा समय दे पा रहा" - Roman Reigns ने WWE में कम नजर आने का कारण बताया

रोमन रेंस ने WWE में कम नजर आने का कारण बताया
रोमन रेंस ने WWE में कम नजर आने का कारण बताया

Roman Reigns: WWE WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) को ज्यादा मौकों पर ऑन-स्क्रीन नहीं देखा गया है। अब ट्राइबल चीफ ने अपने पार्ट-टाइम शेड्यूल पर चुप्पी तोड़ी है।

Ad

Today Show को दिए एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस तरह पार्ट-टाइम शेड्यूल मिलने की वजह से वो अपने परिवार को ज्यादा समय दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा,

"जब आप बच्चों के पिता बन चुके हों तो आपको एक शेड्यूल को फॉलो करते हुए सभी चीज़ों को नियंत्रण में रखने की जरूरत होती है। आप इसे जैसे किसी बिजनेस की तरह समझने लगते हैं क्योंकि आपको परिवार के हट एक व्यक्ति को पर्याप्त समय देने की जरूरत होती है। मैं सच कहूं तो शेड्यूल बदलने से मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा स्माय बिता पा रहा हूं और इसी वजह से हमारा रिलेशन और भी मजबूत हुआ है।"
Ad

इस समय रोमन रेंस, SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने की तैयारियों में जुटे हैं और लास्ट-मैन स्टैंडिंग की शर्त इस मुकाबले को बहुत दिलचस्प बना रही होगी।

पूर्व WWE मैनेजर के अनुसार रोमन रेंस को अब टाइटल्स को ड्रॉप कर देना चाहिए

रोमन रेंस पिछले करीब 700 दिनों से यूनिवर्सल चैंपियन बने हुए हैं। काफी लोग मानते हैं कि उन्हें अभी चैंपियन बने रहना चाहिए, लेकिन WWE में पूर्व मैनेजर रहे डच मैंटेल का मानना है कि ट्राइबल चीफ को अब टाइटल्स को ड्रॉप कर देना चाहिए।

Sportskeeda को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

"कंपनी उन्हें एक अलग तरीके से प्रस्तुत कर सकती है। रोमन रेंस बहुत अच्छे रेसलर हैं और उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है, लेकिन WWE में मौजूद अधिकांश लोग शायद इस बात से सहमत होंगे कि रोमन के कारण अन्य रेसलर्स को भारी नुकसान हो रहा है। वो अब रोमन से ऊबने लगे हैं, इसलिए नहीं कि वो ट्राइबल चीफ को नापसंद करते हैं बल्कि इसलिए कि वो किसी और को चैंपियन बनते देखना चाहते हैं।"

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications