Roman Reigns ने WWE के बड़े इवेंट में दिया भावुक संदेश, फैंस से मिला शानदार रिएक्शन

Ujjaval
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने फैंस को किया खुश
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने फैंस को किया खुश

Roman Reigns: WWE के सैक्रामेंटो में हुए लाइव इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने कैरेक्टर से बाहर आकर एक जबरदस्त प्रोमो कट करते हुए फैंस को संदेश दिया। रोमन एक टॉप हील सुपरस्टार हैं और उनका प्रशंसकों को मैसेज देना काफी बड़ी चीज़ है। अमूमन वो लाइव इवेंट्स में ऐसा करते हैं।

Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और उनका हील कैरेक्टर काफी चर्चा का विषय रहता है। उन्होंने विलन के तौर पर बढ़िया काम किया है और पिछले दो सालों से उन्होंने लगातार प्रभावित किया है। ट्राइबल चीफ विलन होने के बावजूद भी पिछले लाइव इवेंट्स में भावुक होते हुए दिखाई दिए हैं।

ट्राइबल चीफ ने लाइव इवेंट्स में लड़ना कम कर दिया है और वो सिर्फ मुख्य शोज़ में नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को अपनी अच्छी साइड दिखाई और हील कैरेक्टर को अलग रख दिया। सैक्रामेंटो में हुए लाइव इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में दोनों ने बढ़िया प्रदर्शन किया।

रोमन रेंस ने जीत दर्ज की और अपने टाइटल्स को रिटेन किया। मैच के बाद उन्होंने बेबीफेस के तौर पर प्रोमो कट किया और WWE यूनिवर्स को धन्यवाद कहा। नीचे दिए गए ट्वीट में आप पूरी वीडियो देख सकते हैं और यहां उन्होंने फैंस की तारीफ की। उन्हें फैंस की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

Ad

WWE में फिर होगा रोमन रेंस का बेबीफेस टर्न?

रोमने रेंस को हील के तौर पर काफी समय हो गया है और कई लोग उन्हें बेबीफेस की तरह फिर देखना चाहते हैं। हालांकि, रेंस को हील कैरेक्टर में बड़ी सफलता मिली है और उन्हें ताकतवर दिखाया गया है। इससे WWE को फायदा मिला है। इसी वजह से WWE शायद ही उन्हें फिर बेबीफेस बनाने का निर्णय लेगा। रोमन को पहले फेस के तौर पर हेट मिली थी और यह चीज़ एक बार फिर हो सकती है। इसी वजह से WWE जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications