WWE न्यूज: वाइल्ड कार्ड रूल को लेकर रोमन रेंस का बड़ा बयान

Enter caption

हाल ही में स्मैकडाउन के सुपरस्टार रोमन रेंस ने न्यूजवीक पर कई मुद्दों पर बातचीत की। रोमन रेंस वाइल्ड कार्ड रूल के तहत रॉ और स्मैकडाउन दोनों में आ रहे हैं।

Ad

15 और 16 अप्रैल को सुपरस्टार शेकअप हुआ था। हमेशा ये शेकअप एक साल के लिए होता था। इसमें रॉ के सुपरस्टार्स रॉ में ही आते थे और स्मैकडाउन में भी ऐसा ही था। लेकिन इस साल विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार शेकअप के बाद कुछ अनोखा ही कर दिया। विंस मैकमैहन ने नए रूल का खुलासा किया। इस रूल के तहत कुछ सुपरस्टार्स रॉ और स्मैकडाउन दोनों में जा सकते हैं। इस वाइल्ड कार्ड रूल नाम दिया गया।

रोमन रेंस लगातार अब दोनों ब्रांड में आते हैंं। कई सैगमेंट और मैच उनके यहां हो चुके हैं। शेन मैकमैहन, इलायस और मैकइंटायर भी इस लिस्ट में शामिल है, जो दोनों ब्रांड में आते हैं।

रोमन रेंस ने इस इंटरव्यू में इस रूल के बारे में कहा कि,"ये आसान काम नहीं है। ये काफी मुश्किल काम है। ये कुछ खास लोगों को ही दिया गया है। मैंने हमेशा इस तरह का काम किया है। और इस तरह का वर्कलोड ले सकता हूं। ईमानदारी से कहूं तो अच्छा इसमें लग रहा है। मेरा रोल ये है कि सभी को मदद करना। ये मैंं अच्छे से करता हूं। टीम को मदद करना मेरा काम है। मैं आगे भी अपनी जॉब कायम रखूंगा। जरूर पड़ने पर अपनी क्षमता के हिसाब से काम करता रहूंगा"।

सऊदी अरब में होने वाले सुपर शोडाउन इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला शेन मैकमैहन से होगा। 7 जून को ये इवेंट होगा। इस इवेंट को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है। रॉ और स्मैकडाउन में लगातार बिल्डअप चल रहा है।

WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications