Roman Reigns ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन पर दिया बड़ा अपडेट, WWE दिग्गज का रिकॉर्ड पड़ सकता है खतरे में?

..
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) की कंपनी में बादशाहत को 1000 दिन पूरे हो गए हैं। दो हफ्ते पहले उन्हें स्मैकडाउन (SmackDown) में नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी गई थी। हाल ही में ट्राइबल चीफ ने अपने इस ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन पर एक दिलचस्प अनुमान सामने रखा है।

Ad

हाल ही में पॉल हेमन और रोमन रेंस ने पेरिस में होने वाले ओलंपिक 2024 के लिए NBC की तरफ से एक कमर्शियल शूट किया है। प्रोमो के दौरान ब्लडलाइन के द वाइजमैन ने कहा कि हेड ऑफ द टेबल कभी भी, कहीं भी और किसी के भी खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं। हालांकि, रेंस ने हेमन को टोंकते हुए कहा कि अगले साल जुलाई महीने को छोड़कर वो कभी भी चैंपियनशिप डिफेंड कर सकते हैं।

रोमन के इस कमेंट से ऐसा लग रहा है कि वो कम से कम जून 2024 तक तो वर्ल्ड चैंपियन बने रह सकते हैं। अगर यह होता है तो वो उस दौरान यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1400 दिन पूरे करने की ओर होंगे। संभवतः इस स्थिति में रेंस, हल्क होगन के 1474 दिन तक चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। होगन का रिकॉर्ड इससे जरूर खतरे में पड़ सकता है।

Ad

WWE SmackDown के आगामी एपिसोड में Roman Reigns होंगे मौजूद

रोमन रेंस की मौजूदगी हमेशा ही फैंस को बहुत आकर्षित करती है। हालांकि, वो लिमिटेड डेट्स पर ही प्रोग्रामिंग का हिस्सा बनते हैं। लगभग दो हफ्ते पहली जब वो ब्लू ब्रांड में आए थे, तब उन्होंने जिमी उसो को ग्रुप से बाहर कर दिया था। पिछले हफ्ते जे उसो से रोमन रेंस या जिमी में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था। हालांकि, जे ने अभी तक अपना जवाब नहीं दिया है।

Ad

आगामी ब्लू ब्रांड शो में रोमन रेंस मौजूद होंगे। वो निश्चित ही जे से उनके आखिरी जवाब की मांग करेंगे। अब देखना होगा कि जे किसका साथ देते हैं। कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी कि रेंस Money in the Bank 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में टैग टीम मैच लड़ते हुए दिख सकते हैं। यह संभव है कि जे के इंकार करने के बाद रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच द उसोज़ के खिलाफ हो।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications