WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को हराना हर एक सुपरस्टार के लिए एक सपना है। कोई भी उनके यूनिवर्सल टाइटल रन को रोक नहीं पाया और उनके पास अब WWE चैंपियनशिप भी है। हाल ही में रेंस ने दावा किया है कि अभी कोई उन्हें हराकर नया चैंपियन नहीं बन सकता है।
WWE की पोस्ट पर रोमन रेंस ने दिया जबरदस्त जवाब
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 के मेन इवेंट में मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने जीत दर्ज करते हुए WWE चैंपियनशिप को यूनिवर्सल टाइटल के साथ यूनिफाइड कर दिया था। इसके बाद से उनके अगले विरोधी के बारे में कोई जानकारी नहीं आई और उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड नहीं किया किया है।
कुछ समय पहले ही WWE ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस से पूछा कि कौन रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बन सकता है। इस सवाल पर कई फैंस ने अलग-अलग जवाब दिए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि खुद ट्राइबल चीफ ने पोस्ट को देखा और उसपर जवाब दिया।
रोमन रेंस ने एक टॉप हील की तरह जवाब देकर एक तरीके से सभी सुपरस्टार्स की बेइज्जती कर दी। रोमन रेंस ने सिर्फ कुछ शब्दों के साथ पोस्ट में कमेंट किया और हंसने वाला इमोजी भी डाला। उन्होंने कमेंट्स में लिखा,
“सपने देखते रहो”
![रोमन रेंस ने खुद WWE की पोस्ट पर जवाब दिया](https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2022/06/defbb-16547966543913-1920.jpg 1920w)
रोमन रेंस काफी समय से इन-रिंग एक्शन में नजर नहीं आए हैं। दरअसल, उन्होंने अपना अंतिम मैच WrestleMania Backlash में लड़ा था जहां वो द उसोज़ के साथ टीम बनाकर ड्रू मैकइंटायर और RK-Bro को पराजित करने में सफल रहे थे। रेंस इसके बाद Hell in a Cell इवेंट में नजर नहीं आए।
रोमन रेंस ने चैंपियन बनने के बाद अभी तक टाइटल को डिफेंड नहीं दिया है और फैंस चैंपियनशिप के लिए पहले मैच का इंतजार कर रहे हैं। WWE की इस पोस्ट पर सभी की राय अलग-अलग रही। इस पोस्ट में फैंस ने बॉबी लैश्ले, कोडी रोड्स, ड्रू मैकइंटायर, द रॉक और रैंडी ऑर्टन समेत कई सुपरस्टार्स का नाम चुना।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।