हम सभी को वह दुर्भाग्यशाली दिन आज भी याद है जब रोमन रेंस ने दुनिया को बताया था कि उन्हें लगभग 11 सालों बाद एक बार फिर से ल्यूकीमिया से जूझना पड़ रहा है। रेंस को अपना यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ना पड़ा था लेकिन उन्होंने जाते समय यह वादा किया था कि वह एक दिन रिंग में वापसी जरूर करेंगे। पिट्सबर्ग में वर्ल्ड ऑफ व्हील्स इवेंट के दौरान अपने फैंस से मिलने के समय रोमन का स्वास्थ्य काफी ठीक लग रहा था।यहां तक कि वह एक ऑटोग्राफ साइन करने के लिए एक फैन को खास अंदाज में तोहफा दिया। रोमन रेंस को अपने फैंस के साथ काफी अच्छा व्यवहार करने के लिए जाना जाता है। रोमन अपने फैंस को इतना प्यार करते हैं कि जब उनकी एक फैन ने उनसे ऑटोग्राफ लेना चाहा लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें रोमन रेंस कलर पैन देने से रोक लिया। लेकिन रोमन रेंस ने ब्लैक और दूसरे कलर के मार्कर से ऑटोग्राफ दिया, ताकि वो फोटो पर सही से दिखे।The security person didn’t let me give him my colored sharpie so he went over the black ink for me when I went up to the table🤧 we don’t deserve him. pic.twitter.com/mFWz51nUey— joeIene (@sarayascabello) February 8, 2019हम और आप केवल इस बात की कल्पना कर सकते हैं कि जब रोमन ने अपनी फैन के लिए ऐसा किया था तो वह कितनी उत्साहित हुई होगी। इससे यह बात साफ हो जाती है कि आखिर क्यों विंस मैकमैहन ने रोमन को कंपनी का फेस बनाने का फैसला लिया था।रोमन रेंस ने अक्टूबर में यूनिवर्सल चैंपियनशिप छोड़ते हुए दुनिया को बताया था कि वह कई सालों से ल्यूकीमिया से लड़ रहे हैं और वह इसके इलाज के लिए WWE से दूर जा रहे हैं। उसके बाद हमें पता चला कि वह फास्ट एंड फ्यूरियस स्पिनऑफ फिल्म (हॉब्स एंड शो) में अभिनय कर रहे हैं। इससे यह आभास होता है कि उनकी रिकवरी बिल्कुल सही तरीके से हो रही है। रोमन रेंस ने अपने सभी फैंस से वादा किया था कि वह रिंग में वापसी करेंगे और उनकी रिकवरी को देखते हुए लग रहा है कि वाकई में उनके अंदर WWE में वापसी करने की क्षमता है।Get WWE News in Hindi here