WWE में 35 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर हजार का आंकड़ा पार करने के बाद Roman Reigns की पहली प्रतिक्रिया सामने आई 

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का बयान आया सामने
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस का बयान आया सामने

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने 27 मई के दिन एक और इतिहास रच दिया। चैंपियन के रूप में उन्होंने हजार दिए पूरे कर लिए। उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है।

Ad

अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन जबरदस्त चला। कई दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। पिछले साल WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। WWE चैंपियन के रूप में भी उन्हें 418 दिन हो गए।

खैर कंपनी में हल्क होगन के 35 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर हजार का आंकड़ा पार करने वाले रेंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हजार को पोस्टर पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में No words needed लिखा।

Ad

WWE Night of Champions 2023 में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

Night of Champions में भी रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। ये अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। अभी तक इस राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है।

इस मुकाबले में द उसोज़ भी दखलअंदाजी कर सकते हैं। उसोज़ से इस समय रेंस पूरी तरह नाराज चल रहे हैं। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी जिमी उसो का मिजाज कुछ अलग लगा। अगर उसोज़ ने दखलअंदाजी की तो फिर रेंस को गुस्सा आ जाएगा। उसोज़ की वजह से रोमन और सिकोआ की हार भी हो सकती है। कुछ ना कुछ सरप्राइज कंपनी ने फैंस के लिए जरूर प्लान किया होगा।

रोमन रेंस का अभी टाइटल हारना बहुत मुश्किल है। आगे भी उनकी बादशाहत जारी रहेगी। आगे जाकर वो कुछ अन्य दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। कंपनी ने उनके लिए प्लान जरूर बनाया होगा। सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि उनकी बादशाहत को खत्म करेगा। अभी तक इस बारे में भी किसी को कुछ नहीं पता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications