Roman Reigns ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 6 महीने पूरे कर रचा इतिहास, कंपनी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की नई उपलब्धि
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की नई उपलब्धि

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) चैंपियन के रूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। पिछले तीन साल से उनका करियर बहुत ही शानदार रहा है। अपने मौजूदा करियर में एक और उपलब्धि उन्होंने हासिल कर ली है। रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 6 महीने पूरे हो गए है।

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस का नया कारनामा

रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 750 दिन से ज्यादा हो गए। Payback 2020 में रोमन रेंस ने ये चैंपियनशिप जीती थी। इस साल WrestleMania में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। अब इस बात को छह महीने हो गए और रोमन रेंस का जलवा अभी भी WWE में चल रहा है।

Ad

रोमन रेंस इतनी जल्दी ये चैंपियनशिप नहीं हारेंगे। WWE ने इस बात के पूरे संकेत दे दिए है। इस साल तो अब उनका हारना बहुत मुश्किल है। अगर ऐसा होगा तो फिर वो कई और उपलब्धियां अपने करियर में हासिल कर लेंगे। अब रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनके काम करने के तरीके में भी बदलाव आ गया है। वो अब हर हफ्ते नज़र नहीं आते हैं।

5 नवंबर को Crown Jewel इवेंट का आयोजन होगा। ये इवेंट सऊदी अरब में होगा। रोमन रेंस का मुकाबला यहां पर लोगन पॉल के साथ होगा। कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने इन दोनों के बीच मैच का ऐलान किया था। हालांकि इस मैच से कई लोग खुश नहीं है। लोगन पॉल को जब रोमन रेंस का अगला प्रतिद्वंदी बनाया गया तब सभी हैरान हो गए थे। लोगन पॉल का WWE में ये तीसरा मैच होगा और वो भी सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस के साथ। अब रोमन रेंस का लोगन पॉल से हारना बहुत मुश्किल है। इस मैच का रिजल्ट लगभग पहले से सभी को पता है। अब बस ये देखना है कि मैच का अंत किस तरह होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications