WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते फिन बैलर (Finn Balor) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुनौती दी और रेंस ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। फैंस को अब रेंस और बैलर के बीच मैच देखने को मिलेगा। इसके तुरंत बाद रोमन रेंस ने अपने नए प्रतिद्वंदी बैलर को एक संदेश भेज दिया। ट्विटर पर रेंस ने बैलर को सलाह दी। रेंस ने कहा कि दूसरा मौका सभी को नहीं मिलता, तो इसे बर्बाद मत करना। Welcome back to the Island of Relevancy, @FinnBalor. Not everyone gets a second chance, don’t waste it. #Smackdown pic.twitter.com/I0Q2Us7Ke2— Roman Reigns (@WWERomanReigns) July 24, 2021WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को फिन बैलर ने दी चुनौतीदरअसल ब्लू ब्रांड की शुरूआत इस बार WWE दिग्गज जॉन सीना ने की। जॉन सीना ने रोमन रेंस की बेइज्जती की और SummerSlam 2021 के लिए चुनौती दी। रेंस को सीना ने बुलाया लेकिन वो नहीं आए। पॉल हेमन ने एंट्री कर इसके बाद सीना का मजाक बनाया। पॉल हेमन ने कहा कि सीना को इस चैलेंज का जवाब मिलेगा लेकिन ट्राइबल चीफ अपनी मर्जी से आएंगे। जॉन सीना इसके बाद निराश नजर आए। मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की और शानदार प्रोमो दिया। रेंस ने सभी को चौंकाते हुए सीना के चैलेंज को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद फिन बैलर ने एंट्री की। बैलर ने ज्यादा कुछ नहीं कहा और रेंस को चैलेंज कर दिया। रेंस ने भी तुरंत बैलर के चैलेंज को स्वीकार कर लिया। अब जल्द ही बैलर और रेंस के बीच WWE यूनिवर्स को मैच देखने को मिलेगा। बैलर और रेंस के बीच पहले भी कई मुकाबले हो चुके हैं। रोमन रेंस को बैलर हरा भी चुके हैं लेकिन उस समय स्थिति कुछ अलग थी। पिछले एक साल से मौजूदा रोस्टर के सबसे बड़े हील रोमन रेंस है और उन्हें इस समय हराना काफी मुश्किल काम होगा। SummerSlam 2021 में सीना और रेंस के बीच मैच होगा या नहीं ये कंफर्म नहीं हुआ। रेंस ने अभी तक चुनौती स्वीकार नहीं की। SummerSlam 2021 में शायद फैंस को ट्रिपल थ्रेट मैच भी देखने को मिल सकता है। जॉन सीना और रोमन रेंस के साथ फिन बैलर भी नजर आ सकते हैं। ऐसा होगा तो फिर फैंस को एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा। WWE यूनिवर्स भी चाहता है कि बैलर को भी अब पुश दिया जाए।