WWE में 900 दिन का आंकड़ा पार कर Roman Reigns ने रचा इतिहास, पूरी कंपनी पर राज करने से बस 5 कदम दूर

Pankaj
WWE में रोमन रेंस का जलवा बरकरार
WWE में रोमन रेंस का जलवा बरकरार

Roman Reigns: WWE में एक बड़ा इतिहास रोमन रेंस (Roman Reigns) ने फिर से रच दिया। रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 900 दिन पूरे हो गए। कंपनी के वो सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। उनका चैंपियनशिप रन अभी भी जबरदस्त चल रहा हैं।

रोमन रेंस ने 30 अगस्त, 2020 को ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इससे पहले सबसे ज्यादा दिन तक यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने पास रखने का रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर के पास था। वो 503 दिन तक चैंपियन रहे थे। रेंस ने सभी रिकॉर्ड पिछले तीन साल में ध्वस्त कर दिए। कंपनी के दोनों बड़े टाइटल इस समय रेंस के पास हैं। पिछले साल WrestleMania में ब्रॉक लैसनर को हराकर वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns करेंगे बड़ा कारनामा

रेंस आगे आने वाले समय में कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। रोमन इस समय सबसे ज्यादा दिनों तक चैंपियन रहने वाले दिग्गजों की लिस्ट में 6वें नंबर पर हैं। उनसे आगे पेड्रो मोरालेस हैं जो 1027 दिन तक चैंपियन रहे थे। WrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला इस बार कोडी रोड्स के साथ होगा। अगर रेंस कोडी को हराकर अपना टाइटल रिटेन करेंगे तो फिर वो पेड्रो को भी पछाड़ सकते हैं।

सबसे ज्यादा दिन तक चैंपियन रहने वाले दिग्गजों की लिस्ट में रोमन रेंस से आगे इस समय पेड्रो मोरालेस (1027 दिन), ब्रूनो सैमार्टिनो (1237 दिन), हल्क होगन (1474 दिन), बॉब बैकलैंड (2135 दिन) और ब्रूनो सैमार्टिनो (2803 दिन) हैं। रेंस आने वाले समय में इन दिग्गजों के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। WWE ने उनके लिए आगे भी खास प्लान तैयार किया होगा।

साल 2020 में यूनिवर्सल चैंपियन बनने बाद रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराकर इस टाइटल को रिटेन किया। इस चैंपियनशिप रन में वो अभी तक ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग, जॉन सीना, रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन, ऐज, केविन ओवेंस और फिन बैलर जैसे दिग्गजों को हरा चुके हैं। फिलहाल रेंस की नजरें WWE Elimination Chamber 2023 पर होंगी। यहां उनका मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now