पिछले कुछ सालों से WWE की बैकबोन के रूप में रोमन रेंस (Roman Reigns) काम कर रहे हैं। अब रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की कंपनी को छोड़ने के संकेत दे दिए। ये खबर सुनकर जरूर फैंस को बड़ा झटका लगा होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस ने प्रोमो दिया और अपने आप को "the greatest of all time" बताया। इसके बाद रोमन रेंस ने ये भी कहा कि अब उनके दिन लगभग WWE में खत्म हो गए। मैं यहां पर ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हूं और मेरे दिन यहां पर कब खत्म होंगे। ये शायद बाद की जगह जल्दी हो जाएगा और पुरी दुनिया मुझे स्वीकार करेगी।Roman Reigns@WWERomanReignsNo rumors. No lies. Only facts.Any universe I exist in belongs to me. #Smackdown twitter.com/wweonfox/statu…WWE on FOX@WWEonFOX"I am the GREATEST of all-time." - @WWERomanReigns w/ @HeymanHustle #SmackDown7:02 AM · Nov 27, 202192671353"I am the GREATEST of all-time." - @WWERomanReigns w/ @HeymanHustle #SmackDown https://t.co/JbWMq1k0hjNo rumors. No lies. Only facts.Any universe I exist in belongs to me. #Smackdown twitter.com/wweonfox/statu…WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने हॉलीवुड में जाने के भी दिए थे संकेतकई WWE सुपरस्टार्स ने अब हॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। द रॉक, बतिस्ता और जॉन सीना का हॉलीवुड में बड़ा नाम हो गया। रोमन रेंस भी आगे जाकर हॉलीवुड में कदम रख सकते हैं। हाल ही में Michael Kay शो में रोमन रेंस ने बड़ा खुलासा किया था। रोमन रेंस ने कहा था कि वो आगे हॉलीवुड में अपना करियर बनाएंगे। पिछले साल अगस्त में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस को अब 450 दिन से ज्यादा हो गए। ब्रॉक लैसनर 504 दिन तक चैंपियन रहे थे। आगे आने वाले समय में ब्रॉक लैसनर के रिकॉर्ड को रोमन रेंस जरूर तोड़ देंगे। रोमन रेंस का ये चैंपियनशिप रन सबसे शानदार चल रहा है। पिछले साल से पॉल हेमन भी उनके साथ काम कर रहे हैं। इस वजह से भी रोमन रेंस को काफी फायदा मिला। द उसोज ने भी अभी तक रोमन रेंस का अच्छा साथ दिया है।रोमन रेंस के लिए WWE ने अगले साल भी बड़े प्लान जरूर तैयार किए होंगे। रोमन रेंस ने WWE छोड़ने के संकेत जरूर दे दिए लेकिन ये फैसला काफी मुश्किल उनके लिए होगा। विंस मैकमैहन भी नहीं चाहेंगे कि रोमन रेंस कभी इस बारे में सोचें। आने वाले समय में रोमन रेंस को लेकर बहुत सी चीजें क्लियर हो जाएंगी।