WWE SmackDown में The Usos के धोखे के बाद Roman Reigns के नाम एक दिल तोड़ने वाला रिकॉर्ड हुआ दर्ज, जानकर हो जाएंगे हैरान

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Roman Reigns: WWE SmackDown का एपिसोड रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए अच्छा नहीं रहा। रेंस ने स्टेबल मेंबर्स के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और ये ट्रेंड इस बार भी जारी रहा।

Ad

ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते फैमिली ड्रामा से प्रभावित सैगमेंट देखने को मिला। रोमन रेंस और पॉल हेमन ने जे उसो को अपनी तरफ लाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। कई बार तो लगा था कि जे अंत में रोमन के साथ आ जाएंगे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और अंत में उन्होंने जिमी उसो का साथ दिया। जे ने जबरदस्त किक मारकर रेंस को धराशाई कर दिया। सोलो सिकोआ की हालत भी खराब कर दी। अंत में दोनों भाइयों ने मिलकर रेंस को डबल सुपरकिक लगाई।

इस सैगमेंट के साथ द ब्लडलाइन पूरी तरह टूट गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब रोमन रेंस को धोखा मिला। WrestlingWorldCC ने ट्विटर के जरिए बताया कि ये चौथी बार था जब रेंस को उनके साथी सदस्यों ने धोखा दिया।

Ad

पहली बार रेंस को साल 2014 में धोखा मिला था। सैथ रॉलिंस ने शील्ड से अलग होते हुए स्टील चेयर से रोमन रेंस और डीन एंब्रोज के ऊपर हमला किया था। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस और केविन ओवेंस के बीच मैच हुआ था। सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त केविन को बचाने के लिए रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था।

WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns के ऊपर हुआ था अटैक

पिछली दो घटनाएं तो रोमन रेंस के लिए बहुत बुरी रहीं। Night of Champions में रोमन रेंस के ऊपर जिमी उसो ने दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सोलो सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब SmackDown में जे उसो ने रेंस को किक मारकर जिमी उसो का साथ दिया। खैर द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और भी मजेदार हो गई है। फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications