WWE से Roman Reigns को लेकर हुई बहुत बड़ी गलती, कंपनी ने फैंस को पैसे लौटाने का किया वादा 

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE से हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बहुत बड़ी गलती हो गई। अब WWE ने अपनी भूल सुधारते हुए फैंस को पैसे लौटाने का वादा कर दिया है। बता दें, ट्राइबल चीफ को इस शनिवार फेटविल, नॉर्थ कैरोलिना में होने जा रहे WWE लाइव इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया था। अब WWE ने Fightful को स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि रोमन रेंस को गलती से इस इवेंट के लिए एडवर्टाइज किया गया था और वो इस शो का हिस्सा नहीं होंगे। इस इवेंट के दिन 7:30 बजे शाम तक फैंस को पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

Ad
Ad

रोमन रेंस ने WWE में अपना आखिरी मैच WrestleMania 39 में लड़ा था और इस इवेंट में उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल रिटेन किया था। रोमन रेंस अब Night of Champions 2023 में सोलो सिकोआ के साथ मिलकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन का सामना करते हुए दिखाई देंगे। बता दें, रोमन रेंस ने WWE लाइव इवेंट में अपना आखिरी मैच 4 मार्च 2023 को कनाडा में सैमी ज़ेन के खिलाफ लड़ा था और इस मुकाबले में ट्राइबल चीफ की जीत हुई थी।

पूर्व WWE राइटर विंस रूसो ने रोमन रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

youtube-cover
Ad

दिग्गज विंस रूसो ने हाल ही में रोमन रेंस के वन-डायमेंशनल कैरेक्टर की आलोचना की। विंस रूसो ने Sportskeeda Wrestling के Legion of Raw पर बात करते हुए रोमन रेंस के कैरेक्टर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा-

"रोमन रेंस हमेशा उन्हें एकनॉलेज करने के लिए कहते रहते हैं। अगर द उसोज़ हारते हैं तो वो उनपर गुस्सा करते हैं। रोमन रेंस को इससे ज्यादा करने की जरूरत है। हमें अभी तक रोमन की कमजोरी के बारे में पता चल जाना चाहिए था। अगर आप उन्हें हराने वाले हैं तो कुछ तो कमजोरी होनी चाहिए। चाहे छोटी बच्ची, उनकी बेटी जिनके साथ वो कमर्शियल में दिखाई दिए थे, कुछ तो कमजोरी होगी। वो काफी लंबे समय से इस रोल को निभा रहे हैं जहां वो एक ही तरह के प्रोमो देते हैं और उनके गिमिक में भी बदलाव नहीं किया गया। उन्हें कुछ नया करने की जरूरत है।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications