Roman Reigns: WWE में पिछले तीन साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना दबदबा बनाया है। 27 मई को उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो जाएंगे। अपने सफल करियर में वो बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे। खैर वो कंपनी के इतिहास में अब तक के सबसे महान चैंपियन के बीच अपनी विरासत को मजबूत करने से केवल 43 दिन दूर हैं।रेंस को चैंपियन के रूप में 984 दिन हो गए है। रेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में पेड्रो मोरालेस के 1027 दिनों के रिकॉर्ड से सिर्फ 43 दिन दूर है। वो 36 साल में इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले सुपरस्टार बन जाएंगे। हल्क होगन ने अक्टूबर 1987 में ये रिकॉर्ड सबसे पहले तोड़ा था। इसके बाद से 1027 दिन के करीब कोई नहीं पहुंच पाया। अब रेंस ये बड़ा कारनामा कर सकते हैं।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns makes his first appearance tonight since the Raw After Wrestlemania.7889343अभी ऐसा नहीं लगता है कि WWE में रोमन रेंस पास कोई मजूबत चैलेंजर है जो उस लैंडमार्क तक पहुंचने से पहले उन्हें चुनौती देगा। इस हिसाब से गारंटी है कि रेंस ये रिकॉर्ड बना लेंगे।WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया था। इसके बाद Raw के एपिसोड में भी वो नज़र आए थे। तब से लेकर अभी तक WWE रिंग में उन्होंने कदम नहीं रखा। अब इस हफ्ते Smackdown के एपिसोड में उनकी एंट्री होगी। उनका अगला कदम क्या होगा ये देखने वाली वाली बात होगी। अभी तक उनके नए प्रतिद्वंदी का नाम भी सामने नहीं आया है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्हें एजे स्टाइल्स चुनौती देंगे। क्या WWE Night of Champions में Roman Reigns अपना टाइटल डिफेंड करेंगे?27 मई को सऊदी अरब में WWE Night of Champions इवेंट का आयोजन होगा। उम्मीद के मुताबिक रेंस इस शो में अपना टाइटल जरूर डिफेंड करेंगे। अब देखना होगा कि उनका अगला दुश्मन कौन होगा। जल्द ही इस बारे में पता चल जाएगा। द उसोज़ और सोलो सिकोआ के बीच भी कुछ चीजें गड़बड़ चल रही है। रेंस इसे लेकर भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।