WrestleMania 39 में हार के बाद WWE को 'अलविदा' कहेंगे Roman Reigns, मौजूदा रिपोर्ट में ब्रेक पर जाने को लेकर बड़ा खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ होगा। इस मुकाबले का सभी फैंस इंतजार कर रहे हैं। अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मेनिया के बाद रेंस ब्रेक पर चले जाएंगे।

WrestleVotes की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार SummerSlam तक रोमन रेंस WWE टीवी पर शायद नज़र नहीं आएंगे। SummerSlam का आयोजन अगस्त में होगा। इसका मतलब है कि WrestleMania 39 में रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार सकते हैं।

पिछले साल रोमन रेंस ने WWE के साथ पार्ट-टाइम कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो हर हफ्ते अब WWE टीवी पर नज़र नहीं आते हैं। प्रीमियम लाइव इवेंट में ही उनका मैच भी होता है। रिपोर्ट के अनुसार ज्यादा लंबे समय तक रेंस ब्रेक पर नहीं जाएंगे। कहा जा रहा है कि शायद एक या दो महीने के लिए वो ब्रेक पर रहेंगे। अभी ये बात पूरी तरह कंफर्म नहीं है।

रोमन रेंस अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो वो ज्यादा लंबे ब्रेक पर नहीं जाएंगे। अगर मेनिया के बाद वो ब्रेक पर गए तो पक्का SummerSlam तक उनकी वापसी हो जाएगी। हालांकि आगे जाकर कुछ भी हो सकता है। पिछले तीन साल से लगातार रेंस काम कर रहे हैं।

क्या WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की हार होगी?

खैर इस समय सभी की नजरें WrestleMania 39 पर होंगी। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच बहुत बड़ा मुकाबला होगा। रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में 900 दिन से ज्यादा हो गए। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। पिछले साल मेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 39 के बाद कंपनी के दोनों टॉप टाइटल्स को अलग कर दिया जाएगा। यानी की WWE चैंपियनशिप रेड ब्रांड में आ सकती है। फैंस भी ये ही चाहते हैं। रेंस अगर हार गए तो फिर ये चीज देखने को मिल सकती है। कोडी और रेंस की राइवलरी इस समय शानदार चल रही है। दोनों का दो बार आमना-सामना हो चुका है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications