Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) रेसलिंग की दुनिया में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करने के बहुत करीब है। रोमन WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हजार दिनों में से सिर्फ नौ दिन दूर है। 27 मई को वो ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लेंगे।36 साल पहले हल्क होगन ने पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उस रिकॉर्ड को तोड़ा था। होगन ने 23 जनवरी, 1984 को टाइटल हासिल किया था और वो साल 1988 तक चैंपियन बने रहे थे। आंद्रे द जाइंट ने अंत में उन्हें हराया था। हालांकि अक्टूबर, 1987 में उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन हो गए थे। तब से आज तक हजार दिन तक कोई भी चैंपियन नहीं रहा। अब रोमन रेंस बहुत जल्द ये कारनामा करेंगे। रेंस हजार दिन के बहुत करीब है और ऐसा लग रहा है कि कोई भी उन्हें और अधिक समय तक चैंपियन रखने से रोकने के करीब नहीं है।Night of Champions में रोमन रेंस अपने टाइटल को डिफेंड नहीं करेंगे। वो इस बार टैग टीम मैच में नज़र आएंगे। रोमन और सोलो सिकोआ का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। रोमन अनडिस्प्यूडेट WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को आगे कब डिफेंड करेंगे इसका अभी पता नहीं है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_John Cena praises Roman Reigns.3447265अगस्त, 2020 में रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद उन्होंने कई दिग्गजों को हराया। पिछले साल WrestleMania 38 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप भी हासिल की थी। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बन गए।WWE में Roman Reigns का टाइटल रन कौन खत्म करेगा?रोमन रेंस का टाइटल रन इतनी जल्दी खत्म होते हुए नहीं दिख रहा है। WrestleMania 39 में सभी ने सोचा था कि कोडी रोड्स उनकी बादशाहत खत्म करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। पूरे रोस्टर में देखा जाए तो किसी में भी क्षमता नहीं दिख रही है कि वो उनके टाइटल रन को खत्म कर पाए। अब देखना होगा कि कंपनी ने उनके लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।