WWE के बड़े इवेंट में अगले महीने Roman Reigns की होगी धमाकेदार एंट्री, WrestleMania 39 से पहले रिंग में मचाएंगे बवाल

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस का दिखेगा जलवा
WWE दिग्गज रोमन रेंस का दिखेगा जलवा

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको पता है कि स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार होने के बावजूद रेंस कभी-कभार रॉ (Raw) में भी नज़र आते हैं। अगले महीने भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। 20 मार्च को होने वाले रेड ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगे।

Raw का ये एपिसोड सेंट लुइस के एंटरप्राइज सेंटर में होगा। एंटरप्राइज सेंटर के ट्विटर हैंडल की तरफ से रेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns को मिलेगी कड़ी चुनौती

Elimination Chamber का आयोजन 18 फरवरी को होगा। कुछ ही दिन बाद इस शो में रेंस का मुकाबला सैमी ज़ेन के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल मैच होगा। यहां जिसकी जीत होगी उसका मैच WrestleMania 39 में कोडी रोड्स के साथ होगा। वैसे WWE द्वारा कोडी रोड्स और रोमन रेंस के बीच मुकाबले का ऐलान पहले ही कर दिया गया है।

Royal Rumble से इस बार कई चीजें बदल गई है। सैमी ज़ेन ने यहां रोमन रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था। इसके बाद द ब्लडलाइन भी टूट गई थी। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। सैमी ने इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस को स्पीयर मारकर टाइटल मैच के लिए चुनौती दी थी। रेंस ने भी इसे स्वीकार कर लिया था। हालांकि ज़ेन के ऊपर जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने भी अटैक किया था।

इस हफ्ते सैमी ज़ेन और कोडी रोड्स के बीच भी रेड ब्रांड के एपिसोड में सैगमेंट देखने को मिला था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि WrestleMania 39 में ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के अलावा सैमी ज़ेन भी शामिल होंगे। Elimination Chamber इवेंट के बाद कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। इस मैच के नतीजे पर सभी का ध्यान होगा। सैमी द्वारा इस बार रेंस को कड़ी चुनौती मिलेगी। जिमी और जे उसो इस बार रोमन के साथ नहीं होंगे। सोलो सिकोआ जरूर वहां मौजूद रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now