Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 से पहले रेंस का बड़ा टैग टीम मैच होगा। हालांकि ये मैच हाउस शो में होगा।WrestleMania 39 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में फैंस को मजा आएगा। कहा जा रहा है कि इस बार कोडी उनकी बादशाहत खत्म कर देंगे। हाल ही में Elimination Chamber 2023 में रेंस ने सैमी ज़ेन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था।4 मार्च को टोरंटो में WWE का हाउस शो होगा। रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला यहां केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। इस मैच को एडवर्टाइज किया गया है। पहले कहा जा रहा था कि इस शो में सैमी का सिंगल्स मुकाबला सोलो के साथ होगा। अब शायद इस मुकाबले में बदलाव कर दिया गया है।Wrestle Ops@WrestleOpsWWE are advertising for the March 4th live event in Toronto Canada that will be headlined by Roman Reigns & Solo Sikoa vs Sami Zayn & Kevin Owens.3825287Survivor Series War Games 2022 में द ब्लडलाइन ने केविन ओवेंस, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉलिंग ब्रूटस को हराया था। पहली बार हुआ जब रेंस और सोलो सिकोआ ने साथ में मैच लड़ा था। अब दूसरी बार ये दोनों साथ में मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे। WWE Royal Rumble 2023 में Roman Reigns के ऊपर पूर्व चैंपियन ने लिया था टर्नसैमी ज़ेन अब द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं है। Royal Rumble 2023 में सैमी ने टर्न लेते हुए चेयर से रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। जे उसो ने संकेत दिए थे कि वो अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं है। हालांकि अभी तक ये बात पूरी तरह क्लियर नहीं हुई है। Elimination Chamber 2023 में भी रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के मैच में जे उसो बीच में आ गए थे। रेंस जब सैमी को चेयर से मारने गए तो बीच में जे उसो खड़े हो गए थे। इसके बाद रेंस ने उन्हें सैमी को चेयर से मारने के लिए कहा था। हालांकि जे ने ये कदम नहीं उठाया। अब इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ये स्टोरी आगे बढ़ेगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।