'रोमन रेंस से अच्छा इंसान कोई नहीं, वो सभी के रोल मॉडल हैं'

Enter caption

डब्लू डब्लू ई (WWE) रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने रोमन रेंस की जमकर तारीफ की हैं। बैकी लिंच इस समय असुका के साथ फ्यूड में चल रही हैंं। रॉयल रंबल पीपीवी में बैकी लिंच अपना टाइटल असुका के खिलाफ डिफेंड करेंगी। हर हफ्ते रॉ में इन दोनों के बीच जबरदस्त बिल्डअप चल रहा है। रॉ में इस हफ्ते दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन भी हुआ है। इस दौरान असुका ने ग्रीन मिस्ट से बैकी लिंच पर हमला कर दिया था। बैकी लिंच की हालत इसके बाद काफी खराब हो गई थी।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble को जीतने के सबसे ज्यादा चांस है

Sports Illustrated को हाल ही में बैकी लिंच ने अपना इंटरव्यू दिया। कई मुद्दों पर बैकी लिंच ने यहां पर बात की। रोमन रेंस को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। बैकी लिंच ने बताया कि क्यों रोमन रेंस सभी के रोल मॉडल हैं।

बैकी लिंच ने कहा,"जब आप रोमन को देखते हो तो वो एक शानदार इंसान हैं। आप रोमन रेंस की आलोचना के बारे में कभी सोच ही नहीं सकते हैं। वो कई लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं। वो सभी के प्रेरणास्रोत हैं। बीमारी के बाद उन्होंने काफी बड़े अंदाज में वापसी की है। इनसे अच्छा प्रेरणादायक इंसान कोई नहीं हो सकता हैं।"

रोमन रेंस इस समय स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। जबकि बैकी लिंच रॉ का हिस्सा हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications