WWE WrestleMania 39 Night 2 में टाइटल डिफेंड करने से ठीक पहले Roman Reigns की प्रतिक्रिया आई सामने

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 का पहला दिन जबरदस्त रहा। दूसरा दिन भी शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। खैर इस मैच से पहले रेंस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

अपने मैच से पहले रोमन रेंस ने ट्विटर पर बात रखी। उन्होंने कहा,

ब्लडलाइन। अब तक की सबसे बड़ी मेन इवेंट फैमिली। WrestleMania।

क्या WWE WrestleMania 39 Night 2 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

खैर रेंस ने प्रतिक्रिया तो दे दी लेकिन अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा है। नाईट 1 के मेन इवेंट में द उसोज़ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ हुआ। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुआ। पहले दिन का सबसे शानदार मुकाबला ये रहा। चारों सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। अंत में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने बाजी मारी। 622 दिन बाद रोमन रेंस के भाइयों को हार का सामना करना पड़ा है। केविन और सैमी अब नए चैंपियंस बन गए हैं।

अपने भाइयों की हार से जरूर रोमन रेंस भी निराश होंगे। अब उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्हें भी 900 दिन से ज्यादा चैंपियन के रूप में हो गए। अभी तक द ब्लडलाइन के पास 6 गोल्ड थे। अब सिर्फ दो ही बच गए। रेंस के पास यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप हैं। कुछ लोगों का कहना है कि द उसोज़ हार गए तो अब रेंस भी हार सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा।

रोमन रेंस को हराने का दावा कई बार कोडी रोड्स कर चुके हैं। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को साथ लाने में बहुत बड़ा रोल कोडी रोड्स ने निभाया था। अब अगर वो रेंस की बादशाहत खत्म कर देंगे तो फिर बहुत बड़ी उपबल्धि होगी। खैर इस चीज को जानने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बहुत जल्द पता चल जाएगा कि रेंस की बादशाहत खत्म होगी या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now