WWE में Roman Reigns-Jey Uso का सैगमेंट देखकर जायंट हुए प्रभावित, उठाया बड़ा कदम

WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Omos,
WWE में रोमन रेंस और जे उसो की दुश्मनी खत्म हो चुकी है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Jey Uso Inspired Omos: WWE के जायंट सुपरस्टार ने रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) का सैगमेंट देखने के बाद बड़ा कदम उठाया है। यह स्टार ओमोस हैं जो कि रोमन और मेन इवेंट जे के काम से काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। WWE में ब्लडलाइन की कहानी को शुरू हुए 4 साल हो चुके हैं और मौजूदा समय में भी फैंस की इस स्टोरीलाइन में दिलचस्पी बनी हुई है। रेंस, जे समेत कई स्टार्स का इस कहानी को रोमांचक बनाने में अहम योगदान रहा है़। वहीं, ओमोस की बात की जाए तो उन्हें लंबे समय से टीवी से दूर रखा जा रहा है।

Ad

7 फुट 3 इंच लंबे सुपरस्टार हाल ही में द अंडरटेकर के Six Feet Under with Mark Calaway पॉडकास्ट पर नज़र आए। इस दौरान ओमोस ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार आइकॉनिक MSG ग्रांउड में ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच एक सैगमेंट देखा था और इसने उन्हें काफी प्रभावित किया था। इस सैगमेंट के दौरान रोमन रेंस और जे उसो का कंफ्रंटेशन हुआ था। इसके बाद ही ओमोस ने बड़ा कदम उठाते हुए एक्टिंग क्लास लेना शुरू कर दिया। पूर्व Raw टैग टीम चैंपियन ने इस बारे में बात करते हुए कहा,

"मेरा रिएक्शन यह था, 'तो अंडरटेकर हमेशा मुझे इस बारे में बताते रहते हैं। कहानी इस तरह कही जाती है।' जब वो बाहर आए तो लोगों को पता नहीं था कि उन्हें क्या करना है। ऑडियंस के मन में टकराव था। मैंने सोचा, 'यह जो कुछ भी हो, मैं यह करूंगा।' यह बिल्कुल अलग स्तर की परफॉर्मेंस है। इसके बाद मैंने एक्टिंग क्लास लेना शुरू कर दिया। मैं बस मेरे रास्ते में आने वाले चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो रहा हूं।"
Ad

WWE में रोमन रेंस और जे उसो साथ आ चुके हैं

पिछले साल WWE में रोमन रेंस और जे उसो के बीच दुश्मनी की शुरूआत हुई थी। जे ने SummerSlam 2023 में रोमन से हारने के बाद SmackDown छोड़कर Raw जॉइन कर लिया था। जिमी उसो ने Bad Blood में वापसी के बाद रेंस और मेन इवेंट जे के बीच मनमुटाव को काफी हद तक खत्म करके इन दोनों को एक बार फिर साथ ला दिया है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications