WWE दिग्गज जिसके साथ 4 मैच लड़ने के बावजूद उन्हें कभी नहीं हरा पाए रोमन रेंस

Nikky
रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस अपने 7 साल के WWE करियर में ही काफी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। वह वर्तमान में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार भी कहे जाते हैं। वह अपने अबतक के WWE करियर में यूनिवर्सल चैंपियन और WWE चैंपियन दोनों बन चुके हैं। साथ ही उन्होंने रॉयल रंबल 2014 को भी अपने नाम किया था।

Ad

अपने अब तक के करियर में वह ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना और अंडरटेकर जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को भी हरा चुके हैं, लेकिन WWE में ही एक सुपरस्टार ऐसा है, जिसे वह अब तक हरा नहीं पाए हैं। जब भी यह सुपरस्टार रोमन रेंस के सामने होता है, तो रोमन रेंस को हार का सामना करना पड़ता है।

शेन मैकमैहन को कभी नहीं हरा पाए रोमन रेंस

शेन मैकमैहन
शेन मैकमैहन

जिस रैसलर की हम बात कर रहे हैं, वह और कोई नहीं बल्कि शेन मैकमैहन हैं। रोमन रेंस का सामना शेन मैकमैहन से कुल 4 बार हो चुका है, लेकिन एक भी बार रोमन को जीत हासिल नहीं हुई है। बता दें कि शेन मैकमैहन WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन के बेटे हैं और वर्तमान में लगातार रिंग में फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

चार बार कब और कहाँ हुआ रोमन, शेन मैकमैहन का मुकाबला?

शेन मैकमैहन और रोमन रेंस
शेन मैकमैहन और रोमन रेंस

पहली बार सर्वाइवर सीरीज 2016 में रोमन रेंस और शेन मैकमैहन का आमना-सामना हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस जहां रॉ की टीम के साथ थे। वहीं शेन मैकमैहन स्मैकडाउन टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मैच को अंत में स्मैकडाउन की टीम जीतने में कामयाब रही थी।

Ad

14 मई 2019 की स्मैकडाउन में शेन मैकमैहन ने इलायस, डेनियल ब्रायन और रोवन की जोड़ी के साथ मिलकर रोमन रेंस और द उसोज़ को हराया था।

इसके बाद सुपर शोडाउन 2019 में शेन मैकमैहन ने सिंगल्स मैच में पिन करके रोमन रेंस को हरा दिया था। वहीं 24 जून 2019 की रॉ में शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर की जोड़ी का रोमन रेंस के साथ 2 ऑन 1 हैंडीकैप मैच हुआ था। इस मैच को भी रोमन रेंस जीत नहीं पाए थे। अब तक वह अपने WWE के करियर में शेन मैकमैहन को हरा नहीं पाए हैं। रोमन रेंस एक्सट्रीम रूल्स में द अंडरटेकर के साथ मिलकर इस हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications