Survivor Series में रोमन रेंस ने WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन से 100 मिलियन डॉलर कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर चौंकाया

WWE Survivor Series 2021 में रोमन रेंस का खास सैगमेंट नजर आया
WWE Survivor Series 2021 में रोमन रेंस का खास सैगमेंट नजर आया

WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) 2021 का सफल आयोजन हो गया। फैंस को यहां पर WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच बैकस्टेज खास सैगमेंट देखने को मिला। विंस मैकमैहन के बैकस्टेज रूम में रोमन रेंस गए। विंस ने रोमन रेंस का स्वागत किया और उन्हें बैठने के लिए कहा। रोमन रेंस को इसके बाद विंस मैकमैहन ने द रॉक (The Rock) द्वारा गिफ्ट किया गया real Cleopatra's egg दिखाया। हाल ही में 12 नवंबर को द रॉक की नई फिल्म रेड नोटिस नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। विंस ने इस मूवी को प्रमोट किया।

विंस मैकमैहन ने इसके बाद रोमन रेंस ने कहा कि इस egg की कीमत करीब 100 मिलियन डॉलर है। रोमन रेंस ने इसके जवाब में कहा "as much as my next contract"। रोमन रेंस ने इस लाइन के जरिए विंस मैकमैहन से कह दिया कि उन्हें अगला कॉन्ट्रैक्ट 100 मिलियन डॉलर का चाहिए। इसके बाद रोमन रेंस रूम से चले गए। इस दौरान रोमन रेंस ने विंस मैकमैहन को अलग अंदाज से भी देखा। विंस भी ये देखकर चौंक गए थे।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने बिग ई को हराया

WWE Survivor Series 2021 के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच बिग ई के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने अच्छा मैच फैंस को दिया। दोनों ने काफी अच्छे मूव्स का इस्तेमाल इस मैच में किया लेकिन हार नहीं मानी। सभी को लगा था कि द उसोज एक बार फिर रोमन रेंस की मदद करने आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन रेंस ने द उसोज के बिना ही बिग ई को अंत में हरा दिया। रोमन रेंस ने बड़ी जीत हासिल की। हालांकि बिग ई ने भी जबरदस्त चुनौती इस बार रोमन रेंस को दी।

रोमन रेंस का जलवा अभी भी WWE में कायम है। सबसे ज्यादा पैसा भी इस समय रोमन रेंस को दिया जाता है। इस वजह से ही रोमन रेंस ने इतने बड़े कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर दी। इस सैगमेंट के बारे में किसी को नहीं पता था। फैंस भी इस सैगमेंट के बाद काफी हैरान रह गए थे।

Quick Links