WWE Superstar Roman Reigns ने रचा इतिहास, 200 दिनों के बाद भी मौजूदा चैंपियन को रोकना हुआ बहुत ज्यादा मुश्किल

Ujjaval
 WWE के टॉप चैंपियन रोमन रेंस
WWE के टॉप चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। आपको बता दें कि ट्राइबल चीफ ने बतौर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन 200 दिन पूरे कर लिए हैं। वो इतिहास के पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और उन्होंने अपने टाइटल रन से सभी का दिल जीता है।

Ad

WWE में रोमन रेंस ने बनाया बहुत ही बड़ा रिकॉर्ड

रोमन रेंस ने WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच लड़ा था। उस समय उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी वहीं द बीस्ट WWE चैंपियन थे। असल में यह टाइटल यूनिफिकेशन मैच था। दोनों ही स्टार्स ने जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंत में रोमन रेंस ने जीत हासिल की और उन्होंने टाइटल्स को यूनिफाइड किया।

रोमन रेंस इसी के साथ इतिहास के पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। इसके बाद से ट्राइबल चीफ ने कम मौकों पर टाइटल डिफेंड किया है और वो एक पार्ट-टाइमर के रूप में नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि हेड ऑफ द टेबल ने अभी तक मैट रिडल, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया है। वो अब लोगन पॉल का सामना करने वाले हैं।

Ad

रोमन रेंस का पहला टाइटल डिफेंस 17 जून को SmackDown में किया था। उन्होंने मैट रिडल को एक जबरदस्त मुकाबले में हराया था। SummerSlam में उन्होंने ब्रॉक लैसनर को लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में हराकर चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। उनका आखिरी टाइटल डिफेंस Clash at the Castle में हुआ था जहां उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को पराजित किया था।

रोमन रेंस का टाइटल रन कई फैंस को पसंद आया है वहीं कुछ लोगों ने इसकी खूब आलोचना की है। रोमन रेंस को 200 दिन बतौर चैंपियन हो गए हैं और वो जरूर ही इसे लंबा बनाना चाहेंगे। उन्होंने इतिहास रच दिया है क्योंकि वो ऐसा करने वाले एकमात्र सुपरस्टार हैं। Crown Jewel में ट्राइबल चीफ का मैच लोगन पॉल से इसी चैम्पियनशप के लिए देखने को मिलेगा। इस मैच में रेंस की जीत की संभावनाएं सबसे ज्यादा नज़र आ रही हैं। उनका चैंपियनशिप रन आसानी से खत्म नहीं होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications