WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रोमन रेंस ने अब WWE में मर्चेंडाइज के तौर पर नया रिकॉर्ड कायम किया है। सभी को पता है कि WWE में मर्चेंडाइज के तौर पर बेस्ट सैलर जॉन सीना (John Cena) को जाना जाता है। WWE सूत्रों के मुताबिक रोमन रेंस ने अब जॉन सीना की बराबरी भी मर्चेंडाइज के मामले में कर दी है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने किया कमालWrestlingNewsCo के पॉल डेविस ने अपनी रिपोर्ट में WWE सूत्रों द्वारा बताई गई बात को दर्शाया। रिपोर्ट के अनुसार WWE मैनेजमेंट रोमन रेंस के हील रन से बहुत खुश है। यहां ये भी बात कही गई है कि द ट्राइबल चीफ अब टॉप सैलर बन गए है। सबसे बड़ी बात ये हैं कि रोमन रेंस ने मर्चेंडाइज के मामले में कंपनी के बेस्ट सभी हील्स को पीछे कर दिया है।पॉल डेविस के अनुसार मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में रोमन रेंस अब जॉन सीना के लेवल पर पहुंच गए है। जॉन सीना ने ये मुकाम टॉप बेबीफेस के रूप में हासिल किया। सीना को कंपनी ने हमेशा पुश भी दिया। रोमन रेंस ने हील के रूप में ये काम किया है। रोमन रेंस को इस चीज के लिए पूरा क्रेडिट दिया जाता है। पिछले साल अगस्त में रोमन रेंस ने WWE में वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए। तब से लेकर अभी तक रोमन रेंस का हील रन बहुत ही शानदार चल रहा है। रोमन रेंस ने कई दिग्गजों को हराकर अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की। जॉन सीना, ऐज, सिजेरो और डेनियल ब्रायन जैसे दिग्गजों को वो हरा चुके हैं। रोमन रेंस का पिछले एक साल से WWE करियर बहुत ही शानदार चल रहा है। द उसोज के साथ मिलकर रोमन रेंस ने ब्लू ब्रांड में राज किया है। फैंस को उनका ये रन बहुत ही पसंद आ रहा है। कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं। रोमन रेंस का अगला मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। Roman Reigns@WWERomanReignsI am the one. #AcknowledgeMe #WWEDraft8:04 AM · Oct 2, 2021189272173I am the one. #AcknowledgeMe #WWEDraft https://t.co/BP4jQDJ86y