क्यों रोमन रेंस को Summerslam में यूनिवर्सल टाइटल जीतना चाहिए?

2 मिलियन से ज्यादा लोग WWE नेटवर्क से जुड़े है। अब सभी की नजरें समरस्लैम पर टिकी हैं। समरस्लैम WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। जब से एवोल्यूशन पीपीवी का एलान हुआ है तब से और उम्मीदें फैंस के लिए बढ़ गई है। रॉ और स्मैकडाउन विमेंस के लिए चमकने का यहां शानदार मौका है इस हफ्ते काफी एंटरटेनमेंट यहां देखने को मिलेगा। ब्रॉक लैसनर को चैंपियन देखकर लोग अब परेशान हो गए है। वो काफी लंबे टाइम से चैंपियन है। और पार्ट टाइम की भूमिका में है। अब फैंस फाइटिंग चैंपियन यहां देखना चाहते है। जो फुल टाइमर हो। सैथ रॉलिंस, बॉबी लैश्ले, फिन बैलर, रोमन रेंस कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो ये भूमिका निभा सकते है। ये यहां लगातार परफॉर्म करते है। WWE ने स्मार्ट मूव किया कि लैसनर ने पॉल हेमन पर टर्न ले लिया। अब हम देख सकते है कि पॉल भी ब्रॉक के ऊपर टर्न ले सकते है। क्रिस जैरिको ने जो केविन ओवंस के साथ किया था वो यहां देखने को मिल सकता है। ये स्टोरीलाइन कॉपी की तरह लग रही है। WWE क्रिएटिव टीम लगातार आइडिया पर काम कर रही है। उन्हें नहीं पता कि आगे क्या करना है लेकिन इतिहास गवाह है जो भी हुआ है वो काफी शानदार WWE में हुआ।

Ad
समरस्लैम में फैंस रोमन रेंस को नया यूनिवर्सल चैंपियन बनते हुए देखना चाहते है। अगर रोमन रेंस चैंपियन नहीं बने तो WWE को काफी नुकसान होगा। सबसे पहले तो काफी व्यूवर्स WWE खो देगा। स्टोरीलाइन भी काफी बोर हो जाएगी। रॉ देखना लोग बंद कर देंगे। अगर ब्रॉक लैसनर फिर चैंपियन बनते है तो फैंस फिर कोई ना कोई कदम उठाएंगे। हालांकि रोमन रेंस को भी फैंस बू करते है। उनका और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला भी बहुत बार हो चुका है। लेकिन लैसनर ही हमेशा चैंपियन बनते है। विंस मैैकमैहन के लिए रोमन रेंस एक बिजनेस है। तो वो लगातार उन्हें पुश कर रहे है।
Ad
Ad
19 अगस्त को समरस्लैम का आयोजन होगा। यहां फैंस अब रोमन रेंस को चैंपियन बनता हुआ देखना चाहते है। ऐसा हो सकता है कि स्ट्रोमैन भी चैंपियन बन सकते है। ये भी एक अच्छा कदम होगा। स्ट्रोमैन इस समय इस चैंपियनशिप के लिए फिट है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications