मर्चेंडाइज बेचने के मामले में जॉन सीना ने रोमन रेंस को पछाड़ा, WWE चैंपियन से मिल रही कड़ी टक्कर

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने हाल ही में WWE सुपरस्टार्स की ओवरऑल मर्चेंडाइज सेल्स के बारे में बताया है। और ये भी बताया कि कौन सुपरस्टार इसमें नंबर वन के स्थान पर हैं। इसमें सरप्राइज होने वाली कोई बात नहीं हैं कि सभी को पछाड़ कर जॉन सीना पहले नंबर वन पर है। इसके अलावा ये भी चौंकने वाली बात है कि रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स दूसरे नंबर पर है। जॉन सीना इन से कई आगे हैंं। मर्चेंडाइज सेल्स एक WWE सुपरस्टार की लोकप्रियता का सबसे अच्छा संकेतक होता है। डेव मैल्टजर पूरी तरह गणना कर आंकड़े सभी के सामने रखे है। वैसे मर्चेंडाइज सेल्स से कंपनी को काफी फायदा होता है। पैसा कमाने का ये सबसे बड़ा जरिया होता है। इसमें टी शर्ट, एक्शन फीगर, बैल्ट और कई अऩ्य चीजें आती है, जिनके जरिए लाइव इवेंट में या बड़े पीपीवी में पैसा कमाया जाता हैं। इनकी मर्चेंडाइज WWE द्वारा की जाती है। जॉन सीना कई मामलों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। ये चौंकने वाली बात नहीं है लेकिन इस समय वो सबसे ज्यादा मर्चेंडाइज सेलर हैं। उनके आसपास भी कोई नहीं है। इसमें एक चौंकने वाली बात ये है कि रोमन रेंस के बराबर में एजे स्टाइल्स चल रहे है। दोनोें दूसरे स्थान पर है। और मैल्टजर ने ये कहा है कि कुछ दिनों बाद एजे स्टाइल्स उनके आगे जा सकते है। तो ये रोमन रेंस के लिए काफी तगड़ा झटका है। इसमें कुछ और नाम फिन बैलर, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन का भी शामिल है। इन तीनों के मर्चेंडाइज सेल्स से भी काफी पैसा आया हैं। लैश्ली के मेन रोस्टर में आने से अब मर्चेंडाइज फीगर में बड़ा बदलाव आ सकता है। रैसलमेनिया 34 में इसके जरिए WWE को बहुत फायदा हुआ था। लेकिन जॉन सीना को अभी पछाड़ना किसी के बस की बात नहीं है, उनके आस पास भी कोई नजर नहीं आ रहा है। जॉन सीना बिकने के मामले में काफी आगे चल रहे है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications