"ड्रग्स" मामले में फंसे रोमन रेंस के ऊपर फिलहाल जांच हुई बंद?

सुपरस्टार रोमन रेंस का हाल ही में स्टेरॉयड स्कैंडल में नाम आया था। उनके ऊपर आरोप था कि वो इस स्कैंडल का हिस्सा थे और क्लाइंट के तौर पर काम कर रहे थे। इस खबर से पूरी रैसलिंग वर्ल्ड हिल गया था। अभी इसके बारे में जांच चल रही है लेकिन द स्पोर्टसैर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रोमन रेंस की जांच के लिए कोई प्लान तैयार नहीं किया गया हैं। इसका मतलब ये है कि ये स्कैंडल जल्दी ही खत्म हो जाएगा।

Ad

पूर्व जिम ऑनर रिचर्ड रौड्रीगेज के ऊपर स्टेरॉयड स्कैंडल में फंसे थे। इस समय वो जेल में हैं। उनके ऊपर आरोप था कि वो अपने क्लाइंट को स्टेरॉयड देते थे। उनकी क्लाइंट लिस्ट में WWE सुपरस्टार और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रोमन रेंस भी शामिल थे।

इंटरव्यू के दौरान रौड्रीगेज ने कहा था कि हमारे दो आदमी रोमन रेंस इसके लिए मिले थे और उऩ्हें इसके बारे में बताया था। रौड्रीगेज के ऊपर आरोप ये है कि फरवरी 2017 से पहले दस मिलियन डॉलर के स्टेरॉयड उऩ्होंने बेचा था। रोमन रेंस पर भी इसके लिए आरोप लगे थे।

ये एक सीरियस मुद्दा था क्योंकि रोमन रेंस बड़े सुपरस्टार हैं। और अगर किसी के ऊपर ये साबित हो जाता है तो फिर WWE के नियम के हिसाब से उसे हमेशा के लिए छोड़ना पड़ेगा। अगर भविष्य में रोमन रेंस के ऊपर कभी आरोप साबित होते है तो उन्हें जॉब हमेशा के लिए छोड़नी पड़ेगी।

रोमन रेंस ने हाल ही में बयान भी इसके बारे में दिया था। उनका कहना था कि,"मैंने कभी रिचर्ड रौड्रीगेज के बारे में कभी नहीं सुना। लेकिन मैंने अपनी लगती से बहुत सीखा और दो साल पहले इसके लिए पेनाल्टी भी मैंने दी। मैंने WWE के ग्यारह टेस्ट पास किए। ड्रग टेस्ट में पूरी तरह पास था"।

कई रिपोर्ट में अब ये बात साफ आ रही कि रोमन रेंस के खिलाफ कोई भी जांच इस स्कैंडल के लिए नहीं चल रही हैं। DEA की अगर रिपोर्ट में अगर रोमन रेंस के खिलाफ कोई बात नहीं आती है तो फिर ये केस खत्म हो जाएगा। क्योंकि रोमन रेंस ने कहा है कि वो कभी उनसे मिले ही नहीं। WWE के पास भी अभी कोई कारण नहीं है कि वो रोमन रेंस के खिलाफ कुछ बोल पाए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications