"बहुत याद करता हूं"- WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन को लेकर Roman Reigns ने दिया था दिल छू देने वाला बयान

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने दी थी प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने दी थी प्रतिक्रिया

Rusev: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने एक बार इंस्टाग्राम पर कहा था वो पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव (Rusev) को बहुत याद करते हैं। रेंस और रूसेव की राइवलरी WWE में शानदार रही थी। पिछले तीन साल रेंस के लिए कंपनी में बहुत अच्छे रहे। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार वो अब बन चुके हैं।

Ad

SummerSlam 2020 में एक छोटे से ब्रेक के बाद रेंस ने वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके एक हफ्ते बाद ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी हासिल कर ली थी। अब चैंपियन के रूप में उन्हें 800 दिन से ज्यादा हो गए। खैर WWE में वापसी से पहले रेंस ने एक पिक्चर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने अपनी फीजिक दिखाई थी।

उनकी इस तस्वीर पर रूसेव ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने रेंस की नकल करते हुए पोस्ट डाली और कहा कि अगर दोनों का जिम सेशन साथ में हो तो।

Ad

इसके बाद रेंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शानदार मैसेज दिया था।

मेरे बहुत अच्छे मैच तुम्हारे साथ रहे। हम दोनों की केमिस्ट्री शानदार रही। मिस यू।

WWE में रोमन रेंस और रूसेव की राइवलरी शानदार रही

WWE में साल 2016 में रोमन रेंस और रूसेव की राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रही थी। फैंस इन दोनों की राइवलरी को आज भी याद करते हैं। Hell In a Cell 2016 में रेंस ने रूसेव को हराकर WWE यूएस चैंपियनशिप रिटेन की थी।

WWE Crown Jewel 2019 में भी दोनों ने एक-साथ काम किया था। इस इवेंट में टीम होगन (रोमन रेंस, रूसेव, रिकोशे, मुस्तफा अली और चैड गेबल) का मुकाबला टीम फ्लेयर (बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर, किंग कॉर्बिन, रैंडी ऑर्टन और शिंस्के नाकामुरा) के साथ हुआ था। टीम होगन की यहां जीत हुई थी।

youtube-cover
Ad

कुछ साल पहले WWE ने रूसेव को रिलीज कर दिया था। WWE में उन्होंने अच्छा काम किया था। कई दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। हालांकि WWE ने उन्हें कभी भी बड़ा पुश नहीं दिया। इस बात को लेकर फैंस भी हमेशा गुस्से में रहते थे। फैंस ने हमेशा रूसेव का बहुत सपोर्ट किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications