"भूलने की कोशिश करता हूं"- WWE Royal Rumble 2015 में जीत के बाद फैंस द्वारा मिली जबरदस्त बू पर Roman Reigns ने दिया बड़ा बयान

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अब टॉप के सुपरस्टार बन चुके हैं। कंपनी में उनके लिए पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे। कुछ साल पहले उन्हें क्राउड द्वारा बहुत बू किया जाता था। रोमन ने इस बार साल 2015 में फिलाडेल्फिया में फैंस द्वारा मिले निगेटिव रिएक्शन पर बात की।

Ad

करीब एक दशक पहले Royal Rumble 2015 में रोमन रेंस की जीत हुई थी। फैंस डेनियल ब्रायन की जीत चाहते थे। अंत में द रॉक ने आकर रेंस का साथ दिया और वो विजेता बन गए। रेंस को इसके बाद क्राउड द्वारा बहुत ही खराब रिएक्शन मिला था। शायद इस बात का अंदाजा रेंस को भी नहीं होगा।

हाल ही में CBS Sports ने A&E Biography: WWE Legends की एक खास क्लिप प्राप्त की, जिसमें रोमन रेंस शामिल थे। वीडियो में ट्राइबल चीफ ने फिलाडेल्फिया में गिमिक मैच जीतने के बारे में बात की। उन्होंने कहा,

आप इन पलों के बारे में सोचते हैं। आप उनके बारे में सपने देखते हैं। ये जब वास्तव में होता है, तब ऐसा लगता है ये पल सबसे खराब साउंडट्रैक बजा रहे हैं। ये आपकी पार्टी को खराब कर देते हैं। कुछ ऐसा ही फिली में हुए रंबल मैच में मुझे महसूस हुआ था।

रोमन रेंस ने कहा कि WrestleMania 40 में ये उनके लिए एक फुल सर्कल मोमेंट वाला पल होगा। उन्होंने कहा,

मैं भूलने की कोशिश करता हूं। फिली, मैं रॉयल रंबल मैच को भूलने की कोशिश करता हूं। केवल एक ही पॉजिटिव बात है और वह तथ्य है कि ये WrestleMania 40 को टाई करने में सक्षम होने जा रहा है। मैंने इसे बहुत गंभीरता से लिया। मुझे इस तरह के प्वाइंट तक पहुंचने के लिए तैयार किया गया।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस के होंगे दो मुकाबले

WrestleMania 40 इस बार बहुत ही जबरदस्त होगा। फैंस इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के साथ होगा। ये बहुत बड़ा टैग टीम मैच इस बार होने जा रहा है। नाईट 2 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications