"वो भाग्यशाली होंगे अगर मैं उनके पास रहा तो"- WWE को बेचे जाने की खबर पर Roman Reigns की चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE दिग्गज रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज रोमन रेंस की प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 Night 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स (Cody Rhodes) को हरा दिया। खैर शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने UFC की मूल कंपनी एंडेवर को WWE की संभावित बिक्री पर अपनी बात रखी।

विंस मैकमैहन ने इस साल जनवरी में दोबारा WWE में वापसी की थी। तब से लगातार कंपनी के बिके जाने की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार विंस ने WWE को बेचने के लिए ही दोबारा वापसी की है। इसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आई। हालांकि सभी खबरें गलत अभी तक निकली।

हाल ही में CNBC ने एक बड़ा खुलासा किया है। कहा गया है कि WWE और एंडेवर के बीच बातचीत चल रही है और जल्द ही डील फाइनल हो जाएगी। रोमन रेंस से इस पर सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा,

मैं तुम्हारे फेवरेट को हराने में व्यस्त था। तो मुझे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वो सभी भाग्यशाली होंगे अगर मैं उनके पास रहा तो। मुझे इतना ही पता है।

youtube-cover

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस की धमाकेदार जीत

WWE WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने शानदार जीत हासिल की। हालांकि उनकी इस जीत का पूरा श्रेय सोलो सिकोआ को जाता है। उन्होंने ही अंत में बड़ा कारनामा किया। रेंस और कोडी के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला। कई बार लगा कि रेंस की हार हो जाएगी। रोड्स ने शुरूआत से ही अपना दबदबा बनाया था।

मैच में द उसोज़ भी रेंस की मदद करने आए। हालांकि द उसोज़ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने संभाल लिया। अंत में जब लगा कि रोड्स जीत जाएंगे तो सोलो सिकोआ ने उनके ऊपर अटैक कर दिया। इसका फायदा रेंस ने उठाया और रोड्स को स्पीयर देकर जीत हासिल कर ली। हार के बाद कोडी बहुत निराश नज़र आए। यहां तक की फैंस भी दुखी थे। इस बार सभी के दिमाग में था कि कोडी नए चैंपियन बन जाएंगे। अंत में ऐसा नहीं हो पाया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।